{"_id":"68ded8394fc18404dd08c2fc","slug":"speaker-of-the-legislative-assembly-did-shramdaan-in-dharampura-village-karnal-news-c-18-knl1008-750847-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: धर्मपुरा गांव में विस अध्यक्ष ने किया श्रमदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: धर्मपुरा गांव में विस अध्यक्ष ने किया श्रमदान
Fri, 03 Oct 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 03 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने वीरवार को घरौंडा हलका के गांव धर्मपुरा में स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि दशहरे पर अपने भीतर की बुराई को खत्म अच्छाई अपनाने का संकल्प लें। एसडीएम राजेश सोनी ने भी महात्मा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला। डीडीपीओ कंचनलता, बीडीपीओ सोमवीर खटकड़, बरसत मंडल अध्यक्ष नरेश कैमला, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेश जोगी, महेंद्र कैमला आदि मौजूद रहे। ब्यूरो