{"_id":"582229f34f1c1b342fb38b85","slug":"son-wedding-wedding-cards-father-dead-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की शादी का कार्ड बांटने जा रहे पिता की हादसे में मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की शादी का कार्ड बांटने जा रहे पिता की हादसे में मौत
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
Updated Wed, 09 Nov 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
डेमाो पिक
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने बेटे की शादी के कार्ड बांटने जा रहे जठलाना वासी एक किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार, जगदीश (55) जठलाना, यमुनानगर निवासी गांव उमरपुर में अपने बेटे की शादी का निमंत्रण देने आया था, जिसके बाद वह बाइक पर सवार होकर कलसौरा गांव में जा रहा था। जब वह गांव उमरपुर नहर के पुल के पास पहुंचा तो अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ने से बाइक पुल के पास खाई में गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी प्रेमचंद ने बताया कि जगदीश का बेटा मिलिट्री में तैनात है और उसकी 25 नवंबर को शादी होनी है। फिलहाल गांव में मातम का माहौल है।