फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Son died by jumping into canal after being scolded by his mother In Karnal

Karnal: मां के डांटने पर इकलौते बेटे ने नहर में कूदकर गवाई जान, गुस्से में यमुना नहर में कूदा किशोर

Thu, 17 Aug 2023 02:12 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 17 Aug 2023 02:12 PM IST
सार

करनाल के कर्ण विहार निवासी अरमान (13) कक्षा सातवीं का छात्र था। वीरवार को अरमान स्कूल जाने के लिए इंकार कर रहा था, मगर उसकी मां ने स्कूल जाने के लिए बोला। इस बात से किशोर नाराज हो गया। देखते ही देखते मां और बेटे के बीच विवाद हो गया।

विज्ञापन
Son died by jumping into canal after being scolded by his mother In Karnal
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करनाल के सेक्टर-छह के कर्ण विहार कॉलोनी निवासी मां ने इकलौते बेटे को स्कूल जाने के लिए कहा तो वह नाराज हो गया। इस बात को लेकर मां और बेटे के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद किशोर घर से निकलकर नहर के पास पहुंच गया और गुस्से में आकर यमुना नहर में छलांग लगा दी।

विज्ञापन


लोगों ने युवक को नहर में कूदा देखा और बचाने का प्रयास किया, मगर तेज बहाव के कारण किशोर नहर में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मौके से किशोर की साइकिल बरामद की। साथ ही घंटों मशक्कत के बाद किशोर के शव को गोताखोरों ने बाहर निकाला। परिजनों को जैसे ही बेटे की डूबने की सूचना मिली तो परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन


ये था पूरा मामला
बता दें कि कर्ण विहार निवासी अरमान (13) कक्षा सातवीं का छात्र था। वीरवार को अरमान स्कूल जाने के लिए इंकार कर रहा था, मगर उसकी मां ने स्कूल जाने के लिए बोला। इस बात से किशोर नाराज हो गया। देखते ही देखते मां और बेटे के बीच विवाद हो गया। विवाद के चलते किशोर घर से साइकिल लेकर शेखपुरा के पास यमुना नहर पर पहुंच गया। स्कूल की वर्दी में नहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने किशोर को नहर में कूदते हुए देखा और बचाने का प्रयास किया, मगर पानी के तेज बहाव के चलते युवक डूब चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर नहर में सर्च अभियान चलाया। घंटों मशक्कत के बाद गोताखोरों ने किशोर के शव को बाहर निकाला। किशोर की मौत के बाद परिवार में दुखों की लहर दौड़ पड़ी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


पुर्तगाल में रहते है पिता
परिजनों ने बताया कि मृतक अरमान के पिता लंबे समय से विदेश में रहकर कामकाज करते है। पहले वह दुबई में और बाद में पुर्तगाल रहने लगे। अरमान दो बहनों का चहेता भाई था। मां भी बेटे को पढ़ा लिखाकर विदेश भेजना चाहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed