{"_id":"6684a1596f99e9c4a8031956","slug":"somil-and-aayan-pair-first-in-doubles-match-karnal-news-c-18-knl1008-422234-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दोहरे मुकाबले में सोमिल और आयान की जोड़ी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दोहरे मुकाबले में सोमिल और आयान की जोड़ी प्रथम
विज्ञापन
- बैडमिंटन के 11 आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में शिवांश व समर सैनी की जोड़ी ने कार्तिक व तनीष को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्ण स्टेडियम में आयोजित चार दिवसीय 57वीं जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में पांच आयु वर्ग व वेटरन के मुकाबले हुए। फाइनल के दोहरे मुकाबले में सोमिल कांबोज व आयान की जोड़ी प्रथम रही। 11 आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में शिवांश व समर सैनी की जोड़ी ने कार्तिक व तनीष को हराया।
लड़कियों के फाइनल मुकाबले में हर्षिता कांबोज व प्रीकांक्षा की जोड़ी ने युविका और तनिषा की जोड़ी को हराकर प्रथम स्थान पाया। नौ आयु वर्ग के एकल मुकाबले में भव्य प्रथम, लड़कियों में मीरा प्रथम रही। प्रतियोगिता के 11 आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में श्रिया प्रथम, लविशा द्वितीय रही। 13 आयु वर्ग के सिंगल फाइनल मुकाबले में लड़कों में अयान गोयल प्रथम व सोमिल कांबोज द्वितीय व लड़कियों के मुकाबले में हर्षिता कांबोज प्रथम रही।
15 आयु वर्ग के सिंगल मुकाबले में श्रोया भाटिया व 17 आयुवर्ग में रेयांश वर्मा प्रथम रहे। प्रधान रमन बंसल ने बताया कि लिबर्टी समूह की ओर से प्रतिवर्ष बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाता है। युवाओं के हुनर को तराशने के लिए यह जिला स्तरीय प्रतियोगिता कराई गई थी। इस दौरान जिलेभर के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
चार दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान नौ, 11, 13, 15, 17 व 19 आयु वर्ग व वेटरन में 35 व 35, 40, 45, 50, 55 प्लस आयु वर्ग के सिंगल व डबल मुकाबले हुए। इस मौके पर महासचिव दीपक पंडित, हरीश मक्कड़, पूर्व खेल अधिकारी गुरमीत सिंह, अंजली शर्मा, रवि भाटिया, प्रदीप चीमा, पुनीत, योगेश अरोड़ा मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के फाइनल नतीजे एकल (लड़के व लड़किया)
- लड़कों के 19 आयु वर्ग एकल मुकाबले में रियांश वर्मा प्रथम, अनिरुद्ध कौशिक द्वितीय।
- लड़कियों के 19 आयु वर्ग एकल मुकाबले में छवि गुप्ता प्रथम, रिद्म द्वितीय।
- एकल मुकाबले में गौतम अरोड़ा प्रथ व रोहित बेनीवाल द्वितीय रहे।
- वेटरन के 35 प्लस मुकाबले में पुनीत प्रथम व सागर द्वितीय रहे।
- वेटरन के 55 प्लस मुकाबले में हरीश मक्कड़ प्रथम रहे।
डबल मुकाबलों के फाइनल नतीजे
- 15 आयु वर्ग में श्रोया भाटिया व विनय कुमार की जोड़ी प्रथम।
- 19 आयु वर्ग में रेयांश वर्मा व अनिरुद्ध की जोड़ी प्रथम रही।
- वेटरन के 40 प्लस मुकाबले में गौरव गोयल व पुनित की जोड़ी प्रथम।
- वेटरन के 55 प्लस मुकाबले में हरीश मक्कड़ व योगेश अरोड़ा की जोड़ी प्रथम।