फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Soldiers missing after a scuffle with the Subedar

सूबेदार से नोकझोंक के बाद से सैनिक लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 02:53 AM IST
विज्ञापन
Soldiers missing after a scuffle with the Subedar
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सूबेदार से नोकझोंक के बाद एक सैनिक सेना के कैंप से लापता होने का मामला सामने आया है। नोकझोंक करीब छह माह पहले की बताई जा रही है। पिता की शिकायत पर अब मधुबन पुलिस ने सैनिक की गुमशुदगी का केस दर्ज किया है।
एसपी को दी शिकायत में गांव अमृतपुर कलां निवासी सुलतान सिंह ने बताया कि उनका 30 वर्षीय बेटा रिंकू 11 साल पहले आर्मी में भर्ती हुआ था। आरोप है कि 12 फरवरी को उसकी लद्दाख में सूबेदार से किसी बात पर नोकझोंक हो गई थी। इसके बाद वह वहां से चला गया, लेकिन घर नहीं पहुंचा। अब हमने सूबेदार से फोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि रिंकू ड्यूटी पर नहीं है। वह कहां गया पता नहीं है।
विज्ञापन

पिता सुलतान सिंह ने बताया कि रिंकू जनवरी में छुट्टियों में घर आया था। 12 फरवरी को उसकी नोकझोंक हुई थी। इस बारे उसने 25 फरवरी को फोन पर उन्हें भी जानकारी दी थी। साथ ही पत्र के माध्यम से अपने आर्मी कमांडर और जनरल को भी सूचित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed