फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sneha and Vaishnavi won the painting competition

Karnal News: चित्रकला स्पर्धा में स्नेहा, वैष्णवी ने मारी बाजी

Fri, 29 Nov 2024 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 29 Nov 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Sneha and Vaishnavi won the painting competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से अमृत 2.0 योजना के तहत एसडी मॉडल स्कूल और गीता निकेतन विद्यापीठ में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जल संरक्षण विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में एसडी मॉडल स्कूल की वैष्णवी और गीता निकेतन विद्यापीठ की स्नेहा ने प्रथम स्थान पाया।
महक ने द्वितीय, उसिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं गीता निकेतन विद्यापीठ स्कूल की प्रतियोगिता में 45 विद्यार्थियों में से अर्पिता ने द्वितीय व महक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने जल संरक्षण का संदेश देते चित्र बनाएं। इस मौके पर जिला सलाहकार नेहा शर्मा ने कहा कि पानी को बनाया नहीं सिर्फ बचाया जा सकता है। हमें जल की एक-एक बूंद को बचाना होगा।
विज्ञापन

खंड निसिंग से बीआरसी नवनीत सिंह ने बच्चों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन योजना का उदेश्य नल से हर घर तक जल पहुंचाना है। एसडी स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता में 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य कविता चौधरी और गीता निकेतन में चेयरमैन रकम सिंह राणा, प्रधानाचार्य मंजू बाला, कनिष्ठ अभियंता श्री भगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed