फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   snatched the phone by stabbing the security guard

Karnal News: सिक्योरिटी गार्ड को चाकू मारकर फोन छीना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 03:52 AM IST
विज्ञापन
snatched the phone by stabbing the security guard
करनाल। बस स्टैंड के पास सिक्योरिटी गार्ड पर चाकुओं से वार कर बदमाश उसका फोन छीन ले गए। पेट में चाकू लगने से सिक्योरिटी गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने आनन-फानन में सिक्योरिटी गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवीर मेडिकल कॉलेज में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत है। वह ड्यूटी के बाद बस स्टैंड के पास किरी काम से गया था। इसी दौरान तीन युवकों ने उससे मोबाइल मांगा। इंकार करने पर वे उससे मारपीट करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने सिक्योरिटी गार्ड पर चाकुओं से हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने से सिक्योरिटी गार्ड लहूलुहान होकर गिर गया। आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से भाग गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed