फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Smuggling of weapons was to be done at the behest of scoundrel Sachin Bhiwani.

Karnal News: बदमाश सचिन भिवानी के कहने पर करनी थी हथियारों की तस्करी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 03:12 AM IST
विज्ञापन
Smuggling of weapons was to be done at the behest of scoundrel Sachin Bhiwani.
- पांच पिस्तौल और 18 कारतूस के साथ गिरफ्तार बदमाश संदीप को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया
विज्ञापन

संजू कुमार
करनाल। पांच पिस्तौल और 18 कारतूस के साथ पकड़े गए बदमाश संदीप कुमार उर्फ बब्बल से पुलिस की अब तक की पूछताछ में यह पता नहीं चल पाया है कि वह किसकी हत्या करना चाहता था। जिसकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस को इतना पता चला है कि गैंगस्टर सचिन भिवानी के कहने पर आरोपी बदमाश को करनाल में अवैध हथियारों की तस्करी करनी थी। इससे पहले भी सचिन भिवानी द्वारा सेक्टर-32-33 में कारोबारी से रंगदारी मांगी जा चुकी है। बदमाश सचिन भिवानी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है।
राजस्थान की जेल में बंद सचिन भिवानी को अगस्त माह में करनाल पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी से तीन दिन तक पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी दीपक व विकास ने खुलासा किया था कि बोहल वासी सचिन उनका दोस्त है। सचिन के दोस्त रवि की 2022 में हत्या की गई थी। जिसका बदला लेने के लिए सचिन ने उन्हें यह काम सौंपा। उन्होंने बताया कि सचिन के दोस्त जिम ट्रेनर रवि की हत्या हरिकिशन हरिया ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी।
विज्ञापन

सचिन भिवानी ने पांच साथियों को तीन पिस्तौल, 70 कारतूस, तीन मैगजीन मुहैया करवाई। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर हरिकिशन हरिया की हत्या करनी थी। मगर वह पहले ही पकड़े जा चुके थे। लारेंस बिश्नोई गैंग के शूटर सचिन पर डकैती, धोखाधड़ी, चोरी, मारपीट, हत्या, हत्या का प्रयास, पुलिस टीम पर हमला, जान से मारने की धमकी आदि संगीन धाराओं के तहत कुल 12 केस हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और पंजाब में दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

शूटरों की मदद करने था आरोप
सूत्रों की मानें तो सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आरोपी सचिन भिवानी को गिरफ्तार किया था। सचिन पर सिद्धू मुसेवाला की हत्या में शामिल शूटरों को छिपने में मदद करने का आरोप लगा था। वह राजस्थान में लारेंस विश्नोई गैंग-गोल्डी बराड़ गैंग का मुखिया है। उस पर राजस्थान में कई केस दर्ज हैं। वहां लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बदमाश सचिन भिवानी जेल में रहते हुए हथियार सप्लाई करा रहा है। साथ ही कारोबारियों से रंगदारी और फिरौती भी मांगी जा रही है।

आरोपी को मुखबिरी पर नमस्ते चौक के पास से गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद दो दिन का रिमांड लिया गया है। रिमांड पर लेकर आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि हथियार सप्लाई करने का मकसद और मुकदमों में अन्य तथ्यों का खुलासा होगा।
- अनिल कुमार, एसआई सीआइए-वन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed