फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   SKM came out in support of youth, announced nationwide demonstration on June 24

युवाओं के समर्थन में उतरा एसकेएम, 24 जून को देशभर में प्रदर्शन का एलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
SKM came out in support of youth, announced nationwide demonstration on June 24
संयुक्त किसान मोर्चा अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवाओं के समर्थन में आ गया है। करनाल के औद्योगिक क्षेत्र में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत व किसान नेता योगेंद्र यादव आदि ने संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं के साथ बैठक करके अग्निपथ योजना पर मंथन करके इसे युवाओं के खिलाफ बताया और 24 जून को देशभर में जिला, तहसील व ब्लॉक स्तर पर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने का एलान किया है। इसमें विभिन्न सामाजिक, किसान संगठनों व युवाओं से शामिल होने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को करनाल के सेक्टर तीन स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक उद्यम परिसर में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता व एसकेएम नेता राकेश टिकैत, योगेंद्र यादव, हन्नान मौला, जगजीत दल्लेवाल, जोगेंद्र सिंह उगरा, भाकियू प्रदेशाध्यक्ष रतनमान, दर्शनपाल आदि कई नेताओं ने सहभागिता की। देश के कई हिस्सों में चल रहे प्रदर्शनों और युवाओं के आक्रोश पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

भाकियू प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने बताया कि बैठक में किसान नेताओं ने अग्निपथ योजना पर मंथन किया है, ये योजना युवाओं के लिए ठीक नहीं है। इस योजना को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। सेना में भर्ती पूर्व की भांति की जानी चाहिए। इन्हीं मांगों को लेकर तय किया गया कि 24 जून को देशभर में संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में जिला, तहसील व ब्लाक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें सामाजिक, किसान, राजनीतिक संगठन व युवाओं से शामिल होने को कहा गया है। किसान नेताओं ने युवाओं से अपील की है कि वे हिंसक प्रदर्शन, देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले तोड़फोड़, आगजनी जैसी गतिविधियों से दूर रहें। 24 जून के प्रदर्शन की तैयारी को लेकर 21 जून को जींद स्थित जाट धर्मशाला में संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा की एक बैठक सुबह 10 बजे से आयोजित होगी, जिसमें सदस्यों, पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed