फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Six thousand meditators together yoga, laughter began, Karnal

छह हजार साधकों ने एक साथ किया योग, लगे ठहाके

Wed, 22 Jun 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Wed, 22 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Six thousand meditators together yoga, laughter began, Karnal
कर्ण स्टेडियम में योग करते लोग। - फोटो : Amar Ujala

कर्ण स्टेडियम में मंगलवार को जिला प्रशासन, आयुष विभाग, खेल विभाग और पतंजलि योग पीठ के संयुक्त तत्वावधान में द्वितीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर करीब 6000 योग साधकों ने एक साथ योग किया। सुबह छह बजे से लेकर आठ बजे यह कार्यक्रम चला और साधकों ने खुले आसमान के नीचे योग और प्राणायाम किया। अलग-अलग योग के बाद साधकों ने हंसी के ठहाके लगाकर योग दिवस पर खुशी का इजहार किया।

विज्ञापन

जिलास्तर के कार्यक्रम के अलावा उपमंडल स्तर पर व शिक्षण संस्थानों में भी योग दिवस मनाया गया। एक तरह से जिलेभर में हर तरफ योग की गूंज रही। इसमें युवा, बच्चे, महिलाएं और बुुजर्गों में योग दिवस को लेकर खासा उत्साह नजर आया। बुजुर्ग राज कुकरेजा (75) ने बताया कि पहले वह योग नहीं करती थीं। पिछले साल से वह योग कर रही है और वह पहले से स्फूर्ति महसूस करती है। हर व्यक्ति को प्रतिदिन योग जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खासकर बुजुर्ग लोगों के लिए योग नया जीवन है।
विज्ञापन


योगासन और प्राणायाम कराया
मुख्य जिला संयोजक राव सूर्यदेव ने प्रार्थना के साथ मंच संचालन करते हुए प्रोटोकॉल के अनुसार निर्देश दिए और मास्टर ट्रेनर केहर सिंह काच्छवा, संदीप आर्य, दिनेश शर्मा, प्रीतम सिंह ने योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया। राव सूर्यदेव ने खड़े होकर करने वाले योगासनों का अभ्यास करवाया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का योग के प्रति प्रेम, आकर्षण के बारे में अभिभाषण का योग साधकों ने श्रवण किया और जाना कि योग क्या है। इसके बाद, क्रमवार जिलास्तरीय योग समिति के संयोजक अजय दीप आर्य ने बैठ कर व लेट कर करने वाले योगासनों का अभ्यास करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पतंजलि योग पीठ के नगराध्यक्ष अशोक महेंद्रू ने प्राणायाम सत्र का अभ्यास करवाया। इनमें कपालभाति, अनुलोम विलोम, शीतली व शांति पाठ के साथ द्वितीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के जिलास्तरीय कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। योग के दौरान जिला प्रशासन की ओर से प्रसाद वितरण किया गया। सभी योग साधकों को टी शर्ट दी गई। अंत में डीसी मंदीप सिंह बराड़ ने जिलास्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेने व कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त करते हुए आयुष विभाग, खेल विभाग व पतंजलि योग पीठ के साथ-साथ सभी शहरवासियों, पुलिस विभाग व स्वयंसेवकों का धन्यवाद किया।

योग से ही मिल सकता है दवाओं से छुटकारा : राणा
मुख्य संसदीय सचिव श्याम सिंह राणा ने कहा कि भारत ऋषि-मुनियों व संतों का देश है। योग को दुनिया ने मान लिया है। इसी योग से योद्धाओं ने कला सीखी थी। योग शरीर को स्वस्थ और मन को प्रसन्नचित रखने में सहायक है। योग के माध्यम से यह साबित हो चुका है कि कुछ रोगों को बिना दवाई के भी ठीक किया जा सकता है। जरूरत इस बात की है कि योग को संबंधित की ओर से दिनचर्या में  शामिल किया जाए।  
 
पुरस्कारों की घोषणा पर जताई खुशी
चंडीगढ़ से दिखाए सीधे प्रसारण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दो पुरस्कारों की घोषणा की। इनमें एक पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर और दूसरा पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें दिया जाएगा जो भारत और विश्व में योग के लिए उत्कृष्ट कार्य करेगा। जैसे ही प्रधानमंत्री ने इन पुरस्कारों की घोषणा की तभी कर्ण स्टेडियम में मौजूद सभी योग साधकों ने तालियां बजाकर इस घोषणा का अभिनंदन किया। उन्होंने यह भी कहा कि यह वर्ष मधुमेह बीमारी को नियंत्रित एवं बचाव करने के लिए मनाया जाएगा।



योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़, एसपी पंकज नैन, एडीसी धर्मवीर सिंह,नगर निगम की आयुक्त सुमेधा कटारिया, एसडीएम योगेश कुमार, सीटीएम सुधांशु गौतम, डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी राजबीर लांग्यान के अलावा नगर निगम की मेयर रेणूबाला गुप्ता, करनाल निगरानी कमेटी के संयोजक अशोक सुखीजा, डॉ. नीतिन रोहिला, डॉ. अमित पुंज, अजयदीप आर्य, राव सूर्यदेव, दिनेश शर्मा, केहर सिंह चौपड़ा, केहर सिंह काछवा, अशोक महेंदरू, संदीप आर्य, प्रतीम सिंह आदि मौजूद रहे।

खास बातें
-6000 योग साधकों ने एक साथ योग किया
-कार्यक्रम प्रात: 6 बजे से 8 बजे तक चला
-स्कूली बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक योग दिवस में भाग लिया
-साधकों में महिलाओं और बुजुर्गों की खासी संख्या रही

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed