फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Six development works will be carried out in three wards with an expenditure of Rs 87 lakh.

Karnal News: तीन वार्डों में 87 लाख रुपये से होंगे छह विकास कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Six development works will be carried out in three wards with an expenditure of Rs 87 lakh.
विकास कार्यो का शिलान्यास करती मेयर रेनू बाला गुप्ता। प्रवक निगम
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम के वार्ड नंबर- 7, 10 और 19 के लोगों को 87 लाख रुपये के छह विकास कार्यों की सौगात मिलेगी। इनमें चौक चौराहों का सुंदरीकरण होगा, गलियों, नालियों, योगा शेड, बरसाती पानी निकासी के साथ डिजिटल पुस्तकालय बनाया जाएगा।

वार्ड-7 में पुरानी सब्जी मंडी के पास 15.85 लाख रुपये से माता गामड़ी कॉलोनी की गलियों व नालियों का निर्माण, प्रीतम नगर में श्रीराम कुटिया गली का 6.54 लाख से दोबारा निर्माण, मीरा साहब सद्भावना (मीरा घाटी) चौक के अधूरे कार्य का 29.69 लाख से निर्माण होगा। वार्ड-10 में मकान नं 839 से ओपीएस विद्या मंदिर तक 14.44 लाख से बरसाती पानी निकासी की लाइन बिछाई जाएगी। वार्ड-19 में प्रेम नगर स्थित कश्मीरा सिंह पार्क में 9.70 लाख से योगा शैड का निर्माण, राम नगर स्थित डिजिटल पुस्तकालय के प्रथम तल के कार्य को 10.82 लाख से होगा। इन विकास कार्याें का शुक्रवार को विधायक जगमोहन आनंद, महापौर रेनू बाला गुप्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। पार्षद जोगिंद्र शर्मा, पार्षद आशया कुमार, पार्षद गौरव नागपाल, पार्षद राजेश अग्घी, वीर विक्रम कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed