फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Six accidents snatched the lives of six people

छह हादसों ने छीन ली छह लोगों की जिंदगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Six accidents snatched the lives of six people
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में छह सड़क हादसों में छह लोगों की जान चली गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक विद्यार्थी पलवल का रहने वाला है तो दूसरा युवक अंबाला सिटी और एक व्यक्ति पानीपत का निवासी है। इन हादसों के बाद मृतकों के घरों में मातम छाया है। इन पांचों मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर पांचों शवों को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पैदल जाते समय कुचला
नीलोखेड़ी के वार्ड नंबर 6 निवासी सुदेश कुमार ने बताया कि उसका बड़ा भाई बलबीर (34) शनिवार को चंडीगढ़ की तरफ किसी काम से गया था। वह नगर निगम में डीसी रेट पर कार्य करता था। रात करीब 10 बजे वह नीलोखेड़ी बस अड्डे पर पहुंचा तो उसके भाई ने उसे कॉल कर बस अड्डे पर बुलाया। जब वह वहां पहुंचा तो उसका भाई सर्विस लाइन पर पैदल उसकी ओर आ रहा था। इसी दौरान कार चालक ने बिना हॉर्न दिए उसके भाई को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसका भाई बेहोश हो गया और कार चालक फरार हो गया। वह घायल अवस्था में अपने भाई को अस्पताल लेकर पहुंचा जहां जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कार ने मारी टक्कर
हांसी रोड निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि वह बैंक में लोन कराने का काम करता है। उसका भांजा मयूर निवासी जेल कॉलोनी अंबाला सिंह उसके पास करीब एक महीने से रह रहा है। शनिवार रात उसका भांजा उसकी कार लेकर दोस्त के घर सेक्टर-13 में गया था। इसके बाद वह स्कूटी पर सवार होकर उसी कार्यक्रम में चला गया। रात को कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे दोनों अलग-अलग वाहनों पर आ रहे थे। करीब 3 बजे निर्मल कुटिया चौक पर आईटीआई चौक की तरफ से तेज रफ्तार आ रही कार ने उसके भांजे की कार में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊपर से गुजर गया ट्रैक्टर का पहिया
पलवल की नई बस्ती सल्लागढ़ निवासी दीपांशू ने बताया कि वह बी फार्मेसी द्वितीय वर्ष का विद्यार्थी है और हिसार में पढ़ता है। वह अपने दोस्त मनीष शर्मा के साथ बाइक पर सवार होकर चंडीगढ़ गया था। उसका दोस्त मनीष भी पलवल की आदर्श कॉलोनी का रहने वाला था। रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे वह करनाल जीटी रोड पर बलड़ी बाइपास के समीप पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार ट्रैक्टर आ गया। ट्रैक्टर के पीछे दो ट्राली थी जिसमें पराली भरी थी। उस ट्रैक्टर चालक ने उनकी तरफ कट मार दिया। जिससे उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। मनीष बाइक चला रहा था तो वह ट्रैक्टर की तरफ सड़क पर गिर गया और ट्रैक्टर ट्राली का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। जिससे मनीष की मौत हो गई।
कार ने मारी टक्कर
मधुबन की अशोक विहार कॉलोनी निवासी शंकरलाल ने बताया कि उसके भतीजे पंकज ने मधुबन पुलिस अकादमी के सामने बाजार में किराने की दुकान की थी। शनिवार रात को वह किसी काम से स्कूटी पर सवार होकर कुटेल की तरफ गया था। रविवार सुबह उसे सूचना मिली कि मधुबन पुलिस अकादमी के गेट पर एक स्कूटी पड़ी है और एक व्यक्ति का शव भी पड़ा है। वह जब मौके पर पहुंचा तो उसके भतीजे पंकज का शव वहां पड़ा था। बताया जा रहा है कि किसी कार ने उसके भतीजे को टक्कर मारी है।

खाना खाने के बाद गया था घूमने
घरौंडा। गांव गढ़ीखजूर निवासी मनोज कुमार के घर उसका जीजा पानीपत निवासी सुशील आया था। शनिवार रात खाना खाने के बाद मनोज जीजा के साथ घूमने निकल गया। रात पौने आठ बजे जैसे ही वे शालू पोल्ट्रीफार्म पर पहुंचे पीछे से एक बाइक ने सुशील को टक्कर मार दी। जिससे सुशील सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घरौंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां सुशील ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed