फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Situation: Except for 10th and 12th, the number of students decreased in all classes from 3rd onwards

हालात : 10वीं और 12वीं को छोड़ तीसरी कक्षा से सभी में घटे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Situation: Except for 10th and 12th, the number of students decreased in all classes from 3rd onwards
- बालवाटिका की स्थिति सुधरी, सर्वाधिक 12वीं में बढ़ोतरी तो तीसरी में घटी छात्र संख्या
विज्ञापन

- 3233 विद्यार्थी तीसरी कक्षा में घटे

- 2212 विद्यार्थी 12वीं में बढ़े

- 767 विद्यार्थी बालवाटिका में बढ़े

- 59 विद्यार्थी नौवीं में कम हुए दाखिल

गगन तलवार
करनाल। राजकीय विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए इस बार तीन माह की दाखिला प्रक्रिया चली। इसके बावजूद महज बालवाटिका से कक्षा दूसरी और बोर्ड कक्षाएं यानी 10वीं और 12वीं में छात्र संख्या बढ़ी है। जबकि दूसरी कक्षा से ऊपर की सभी कक्षाओं में छात्र संख्या पहले से घटी है। ऐसे में विभाग के अधिकारी चिंतित हैं और स्कूलों को दाखिले बढ़ाने की सख्त हिदायत दी गई है।

आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बार गत वर्ष की तुलना में सर्वाधिक छात्र संख्या 12वीं में बढ़ी है। 12वीं में सबसे ज्यादा 2212 नए दाखिले हुए हैं। वहीं इसके उलट सर्वाधिक कक्षा तीसरी में 3233 विद्यार्थी घटे हैं। बालवाटिका की स्थिति पिछले दो वर्षों में सुधरी है। 2024 की तुलना में बालवाटिका में 767 विद्यार्थी बढ़े हैं। वहीं नौवीं में सबसे कम महज 59 विद्यार्थी ही पिछले वर्ष की तुलना में बढ़े हैं।
विज्ञापन


जिले में 776 राजकीय विद्यालय हैं। इनमें इस बार 120684 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। जबकि गत वर्ष यानी सत्र 2024-25 में छात्र संख्या 123820 थी यानी 3136 विद्यार्थी पिछले साल से कम हैं। जबकि विभाग की ओर से स्कूल प्रबंधकों को 10 प्रतिशत तक छात्र संख्या बढ़ाने का लक्ष्य दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुधरे बोर्ड परीक्षा परिणाम का असर
स्थिति यह है कि जिले में बोर्ड कक्षाओं का परीक्षा परिणाम पिछले वर्षों के मुकाबले सुधरा है। ऐसे में बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं में विद्यार्थी बढ़े हैं। परीक्षा परिणाम में नजर डालें तो 10वीं के नतीजे बढ़कर 62 प्रतिशत से बढ़कर पांच वर्षों में 92.28 प्रतिशत पर पहुंचे हैं। वहीं 12वीं में 70 प्रतिशत से बढ़कर 88.55 प्रतिशत परीक्षा परिणाम इस बार आया था। ऐसे में इस बढ़े परिणाम का असर स्कूलों की छात्र संख्या बढ़ने में भी दिखाई दिया है।


पांच कक्षाओं में ही 2024 की तुलना में बढ़े विद्यार्थी
कक्षा
2025
2024 अंतर (घटे या बढ़े)

बालवाटिका
4786
4019
767+

पहली
6756
5367
1389+

दूसरी
6567
6185
382+

तीसरी
6653
9886
3233-

चौथी
9838
11602
1764-

पांचवीं
11521
12004
483-

छठी
11417
11989
572-

सातवीं
11906
12288
382-

आठवीं
12133
12609
476-

नौवीं
12617
12548
59-

10वीं
10433
9278
1155+

11वीं
7046
9246
2200-

12वीं
9011
6799
2212+

कुल
120684
123820
3136-





पिछले वर्ष के मुकाबले अभी छात्र संख्या कुछ कम है, कुछ दाखिले ऑफलाइन हुए हैं। इनका रिकॉर्ड पोर्टल पर अपलोड होते ही छात्र संख्या बढ़ जाएगी। इसके अलावा कम छात्र संख्या वाले स्कूलों में दाखिले बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं।
- सुदेश ठुकराल, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed