{"_id":"1e7ba2f0949bd8242b7b8e7014d17b6c","slug":"sit-formed-to-express-agreement-in-case-of-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौता एक्सप्रेस में चोरी के मामले में एसआईटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समझौता एक्सप्रेस में चोरी के मामले में एसआईटी गठित
Updated Tue, 17 Jun 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटारी से दिल्ली जा रही समझौता एक्सप्रेस में करनाल रेलवे स्टेशन के पास चोरी के मामले में जीआरपी ने एसआईटी का गठन किया है।
पुलिस कई तरह की थ्योरी पर इस केस में जांच कर रही है, लेकिन अभी तक उसके हाथ खाली है। बताया जा रहा है कि चोरों ने बड़े ही शातिराना तरीके वारदात को अंजाम दिया और महज दस मिनट के अंतराल में तीन पाकिस्तानी व एक हिंदुस्तानी महिला के हैंड बैग चोरी करके ले गए।
रेलवे पुलिस करनाल को इस वारदाता की जानकारी तब हुई, जब दिल्ली में तीन जून को दर्ज हुए केस को जीआरपी करनाल को भेजा गया।
अब करनाल मेें भी इस लूट में केस दर्ज किया गया है। वारदात की जांच के लिए जीआरपी ने एक एसआईटी का गठन किया गया है।
एसआईटी में जीआरपी एसएचओ करनाल ओमपाल, एसएचओ पानीपत रणधीर सिंह, एसएचओ जीआरपी सीआईए अंबाला सुखविंद्र सिंह, महिला इंस्पेक्टर अंबाला राममूर्ति शामिल हैं। एसआईटी का सुपरविजन जीआरपी डीएसपी अंबाला पंखुड़ी कुमार कर रही हैं।
जीआरपी करनाल के मुताबिक तीन जून को समझौता एक्सप्रेस अटारी से चलकर दिल्ली की ओर जा रही थी। करनाल रेलवे स्टेशन से पहले ही सिग्नल नहीं मिलने के कारण ट्रेन को रोकना पड़ा।
विज्ञापन
ट्रेन करीब दस मिनट तक यहां रूकी। माना जा रहा है कि चोरों ने खुद ही सिग्नल फेल किए थे ताकि वे वारदात को अंजाम दे सकें। इस दस मिनट में ही बदमाशों ने ट्रेन में चोरी की।
शिकायत के अनुसार बदमाश मुरादाबाद निवासी इमरान, कराची निवासी मेहर सुल्ताना, अफसाना बेगम और फराह के बैग चोरी करके ले गए। चोर तीन हजार रुपये, पासपोर्ट और व अन्य सामान चोरी करके ले गए थे।