फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sister's love reaches across seven seas for brothers

Karnal News: भाइयों के लिए सात समुंदर पार पहुंचा बहनों का प्यार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Sister's love reaches across seven seas for brothers
- कर्ण नगरी से आठ देशों में भेजी गईं राखियां, इनमें सबसे ज्यादा कनाडा और ऑस्ट्रेलिया
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। नौकरी, पढ़ाई या अन्य कार्यों के लिए जिले के कई लोग विदेशों में रह रहे हैं। ऐसे में रक्षाबंधन पर्व पर इनकी बहनें वहां तो नहीं जा पाईं, लेकिन राखी के रूप में अपना प्यार जरूर भेजा है। कर्ण नगरी से डाकघर व विभिन्न कूरियर कंपनियों के माध्यम से आठ देशों में राखियां भेजी गई हैं। इनमें सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका और इंग्लैंड में पार्सल गए हैं। सिर्फ डाक विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो पहली अगस्त से अब तक राखी के 27852 पार्सल गए हैं। इनमें से 1743 विदेश भेजे गए हैं। जबकि अन्य 24718 पार्सल विभिन्न प्रदेशों में गए हैं। विभिन्न कूरियर कंपनी के जिला कार्यालय के संचालकों के अनुसार, पहली अगस्त से राखी के पार्सल भेजने का सिलसिला शुरू हो गया था। रोजाना औसतन 50 से 60 राखियां विदेश भेजी गईं।

कूरियर कंपनी संचालक अमित कुमार के अनुसार, विदेश में राखी भेजने का खर्च भी अधिक है। विदेशों में एक राखी, रोली-अक्षत भेजने का खर्च दो से तीन हजार रुपये तक आ रहा है। विदेश में ज्यादातर राखियां कूरियर के जरिए भी भेजी जा रही हैं। ऑस्ट्रेलिया में राखियां भेजने का खर्च 3150, कनाडा भेजने का 2500 और अमेरिका भेजने का खर्च 2000 रुपये है।
विज्ञापन


सरहद पर भी गया रक्षासूत्र

देश की सुरक्षा में तैनात भाइयों के लिए बहनों ने सरहद पर भी राखी भेजी। जम्मू और कश्मीर के अलावा पंजाब में गुरदासपुर, फिरोजपुर, पठानकोट और अमृतसर सेक्टर में तैनात भाइयों को राखियां करनाल से भेजी गई। फौजी भाइयों को भी औसतन रोजाना 20 से 30 राखियां भेजी गईं। पार्सल में बहनों ने भाई के लिए विशेष रूप से बधाई का कार्ड भी भेजा। जिसमें उन्होंने भाई के साथ-साथ देश की सुरक्षा की कामना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन




पांच प्रतिशत पार्सल से एक तिहाई से ज्यादा कमाई

विदेश में पार्सल भेजने से डाकघर को भी अच्छी आमदनी हुई है। 27852 पार्सल से करीब 13 लाख रुपये का राजस्व मिला है। इसमें साढ़े पांच लाख रुपये से ज्यादा राजस्व महज 1354 विदेश भेजे पार्सल से है, जोकि महज पांच प्रतिशत है। जबकि 24718 पार्सल विभिन्न प्रदेशों में गए हैं, इससे विभाग को करीब साढ़े सात लाख रुपये की ही कमाई हुई है।




किस देश में कितनी राखी रोजाना गई

- ऑस्ट्रेलिया के लिए 20 से 25

- अमेरिका के लिए 09 से 10

- कनाडा के लिए 12 से 15

- इग्लैंड के लिए 09 से 10



करनाल जिले से डाक विभाग के माध्यम से 27852 पार्सल गए हैं, इनमें 1354 पार्सल अंतरराष्ट्रीय हैं। रक्षाबंधन के मौके पर इन पार्सल से विभाग को करीब 13 लाख रुपये की आमदनी हुई है।
- एमपी भारद्वाज, वरिष्ठ पोस्ट मास्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed