{"_id":"d36159913edd85f47dbf9b77a6cdacd0","slug":"sister-in-law-caught-up-to-her-actet-paper","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननद का एचटेट पेपर देते भाभी पकड़ी गई भाभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननद का एचटेट पेपर देते भाभी पकड़ी गई भाभी
कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 03 Feb 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र में भाभी अपनी ननद के स्थान पर हरियाणा शिक्षक पात्रता (एचटेट) परीक्षा देती हुई पकड़ी गई। वहीं एक छात्र को मोबाइल में आंसर की (केईवाई) करते हुए दबोचा गया। दोनों परीक्षार्थियों को पुलिस के हवाले कर दिया है।
एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि शहर के सेक्टर 13 स्थित अग्रसेन पब्लिक स्कूल में बने परीक्षा केंद्र से परीक्षार्थी किरण बाला को अपनी ननद नरवाना निवासी रितू के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ गया है।
सेंटर सुपरिंटेंडेंट मीनू बठला ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दे दी है। एसडीएम थानेसर ने बताया कि सुबह के सत्र की एचटेट परीक्षा के लिए कुल 19 परीक्षा केंद्र स्थापित कर उड़नदस्तों को नियुक्त किया है।
विज्ञापन
इन उड़नदस्तों ने रविवार को सभी परीक्षा केंद्रों की जांच की है।
उधर, स्काइट कॉलेज में बनाए परीक्षा केंद्र से शिक्षक रोहित गर्ग ने शक के आधार पर हिसार निवासी मनजीत की चेकिंग की तो उसकी जुराब से एक मोबाइल फोन मिला।
मोबाइल फोन से कुछ प्रश्नों की आंसर की भी मिली। एडीएम राजेश कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्र अधीक्षक रविंद्र चौधरी ने पुलिस को लिखित शिकायत व सभी दस्तावेज सौंप दिए हैं। पुलिस ने इस छात्र के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसडीएम ने कहा कि उपायुक्त निखिल गजराज के आदेशानुसार एचटेट की सुबह के सत्र की परीक्षा के जिले में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए।
इन सभी परीक्षा केंद्रों में 310-310 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा दोपहर के सत्र की एचटेट की परीक्षा के जिला में 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए। इन परीक्षा केंद्रों में 310-310 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई।
सड़कों पर फिर लगी वाहनों की कतारें
एचटेट परीक्षा संपन्न होने के कुछ समय बाद ही सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगनी भी शुरू हो गई। हालांकि आज पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई दी, लेकिन फिर भी सवा 1 बजे के बाद कई घंटों तक व्यवस्था संभालने में पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों के हाथ पांव फूले रहे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने ही सही स्थिति को भांपते हुए ट्रैफिक व्यवस्था संभाली।