फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Show the heat of voting on Nautapa

Karnal News: नौतपा पर दिखाएं वोट का ताप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Show the heat of voting on Nautapa
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। लोकसभा क्षेत्र करनाल के 19 और करनाल विधानसभा के उप चुनाव के नौ सहित कुल 28 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 25 मई को 21 लाख 4 हजार 26 मतदाता करेंगे। मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम के छह बजे तक रहेगा। मतदान के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियों को बूथों के लिए रवाना कर दिया गया है। बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने कहा कि शनिवार 25 मई को 18वीं लोकसभा के आम चुनाव व करनाल विधानसभा के उपचुनाव के लिए मतदान होगा। शुक्रवार को करनाल की सभी विधानसभा क्षेत्रों के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की ओर से पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री का वितरण कर दिया गया है। जनरल पर्यवेक्षक ई. रविंद्रन व करनाल विधानसभा के आरओ अनुभव मेहता भी इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन

लोकसभा आम चुनाव व करनाल विधानसभा उपचुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल के साथ-साथ केन्द्रीय अर्धसैनिक बल की भी तैनाती की गई है। करनाल विधानसभा की पोलिंग पार्टियों को चुनाव संबंधित सामग्री देकर रिटर्निंग अधिकारी अनुभव मेहता ने किया रवाना। पोलिंग पार्टियों को अंतिम पूर्व अभ्यास के उपरांत चुनाव सामग्री वितरित करके अपने-अपने मतदान केंद्र के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देशित किया गया कि किसी भी बूथ पर ईवीएम शाम छह बजे से पहले बंद नहीं होने चाहिए। छह बजे तक जितने भी मतदाता लाइन में लगे हों उन सभी की वोट अवश्य करवाएं। लोकसभा आम चुनाव व करनाल विधानसभा के उपचुनाव के लिए मतदान केंद्रों पर अलग-अलग ईवीएम मशीनों की व्यवस्था की गई है। एक मतदाता को लोकसभा व विधानसभा के उपचुनाव के लिए अलग-अलग से मतदान करना होगा।
करनाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पोलिंग पार्टी में छह कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। करनाल विधानसभा क्षेत्र में 225 बूथों पर 270 पोलिंग पार्टी नियुक्त की गई हैं तथा 45 पोलिंग पार्टियां को रिजर्व में रखा गया है। इसके अलावा नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट, 18 सेक्टर सुपरवाइजर व 95 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं।

नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों को चुनाव संबंधित सामग्री देकर सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीसी अखिल पिलानी ने किया रवाना किया। नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र में 230 बूथों पर 230 पोलिंग पार्टियां नियुक्त की गई है तथा 23 पोलिंग पार्टियां रिजर्व रखी गई हैं। इसके अलावा 11 ड्यूटी मजिस्ट्रेट, 19 सुपरवाइजर हैं तथा 460 पुलिस कर्मी भी नियुक्त किए गए हैं।
असंध विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों को चुनाव संबंधित सामग्री देकर एआरओ वीरेंद्र सिंह ढुल ने रवाना किया। यहां 243 बूथों पर 267 पोलिंग पार्टियां 24 रिजर्व पोलिंग पार्टियां नियुक्त की गई हैं, जिसमें 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 20 सुपरवाइजर व 90 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं।

इंद्री क्षेत्र में सहायक रिटर्निंग अधिकारी अशोक कुमार ने पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री वितरित करके अपने-अपने मतदान केंद्र के लिए रवाना किया। इंद्री विधानसभा क्षेत्र में 215 बूथों पर 237 पोलिंग पार्टियां नियुक्त की हैं, जिनमें 8 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 15 सेक्टर सुपरवाइजर व 81 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। इंद्री विधानसभा में पिंक बूथ बनाए गए हैं जिन पर केवल महिला अधिकारी व कर्मचारी ही ड्यूटी देंगीं। इन बूथों पर पहली बार वोट डालने वाली पांच महिला वोटर्स को उपहार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed