फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shot fired at young man, injured due to shrapnel

युवक पर चलाई गोली, छर्रा लगने से हुआ घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Shot fired at young man, injured due to shrapnel
असंध. रतक रोड पर हुई वारदात में घायल हुआ युवक।
असंध। रतक रोड पर कुछ लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल युवक को करनाल के सरकारी अस्पताल के ट्रामा सेंटर में पहुंचाया। जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शनिवार को दिन में रतक गांव में युवक हर्षदीप (24) निवासी डेरा पिंडोरिया शादी में गया हुआ था। शादी में दो पक्षों का आपसी झगड़ा हो गया। हर्षदीप सिंह ने दोनों पक्षों का बीच बचाव कर झगड़ा शांत कर दिया। इसके बाद एक पक्ष ने रतक रोड पर युवक हर्षदीप को रोककर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने हर्षदीप पर गोली भी चलाई। एक छर्रा लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने युवक से मारपीट भी की। पुलिस मामले की जांच को लेकर जुटी है। थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि रतक रोड पर गोली चलने की सूचना मिली है। एक युवक हर्षदीप घायल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed