{"_id":"6af4de96e96332a339061360","slug":"vedant-bharadwaj-will-showcase-his-batting-prowess-in-the-syed-mushtaq-ali-trophy-karnal-news-c-18-knl1018-1029994-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बल्ले का दम दिखाएंगे वेदांत भारद्वाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बल्ले का दम दिखाएंगे वेदांत भारद्वाज
विज्ञापन
- पुंडुचेरी की टीम में हुआ चयन, 14 नवंबर से शुरू होगी टी-20 प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। क्रिकेट के मैदान पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर पहचान बना रहे करनाल के वेदांत भारद्वाज ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन प्रतिष्ठित सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए पुंडुचेरी की टीम में हुआ है। राष्ट्रीय स्तर की यह टी-20 प्रतियोगिता 14 नवंबर से छह दिसंबर तक आयोजित होगी। टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप-सी के मुकाबले मोहाली और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे। वेदांत इस प्रतियोगिता में पुडुचेरी की ओर से खेलेंगे।
दाएं हाथ के बल्लेबाज वेदांत ने महज नौ वर्ष की उम्र में सेक्टर-13 स्थित ओपीएस विद्या मंदिर स्कूल परिसर की अकादमी में क्रिकेट का अभ्यास शुरू कर दिया था। वेदांत हरियाणा की ओर से अंडर-16 और अंडर-19 आयु वर्ग में खेल चुके हैं। इसके अलावा अंडर-23 आयु वर्ग में रणजी ट्रॉफी में भी हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह पणजी प्रीमियर लीग में भी प्रतिभा दिखा चुके हैं।
टी-20 प्रारूप में भी वेदांत का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने नौ मैचों में सर्वाधिक विकेट हासिल कर अपनी गेंदबाजी का दम दिखाया है। बल्लेबाजी के साथ खेल के अन्य पहलुओं में भी उनका प्रदर्शन उन्हें एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी के रूप में स्थापित करता है।
विज्ञापन
वेदांत शुरू से ही मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी रहे हैं। परिवार के सहयोग और नियमित अभ्यास ने उनकी प्रतिभा को निखारने में अहम भूमिका निभाई है।
सतीश कुमार राणा, मुख्य कोच