{"_id":"62a8f35a5f14c448533df3ed","slug":"shop-caught-fire-due-to-cylinder-leak-shopkeeper-scorched-goods-burnt-karnal-news-knl1115394100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर लीकेज से दुकान में लगी आग, दुकानदार झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडर लीकेज से दुकान में लगी आग, दुकानदार झुलसा
विज्ञापन
310-निगदू में दुकान में आग दिखाई देती।
संवाद न्यूज एजेंसी
निगदू। नीलोखेडी-ढांड वाया कारसा डोड पर राजकीय विद्यालय के सामने स्थित चाय की दुकान में मंगलवार को सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। जिससे दुकान में रखा सामान जल गया। दुकानदार अंग्रेज कश्यप बुरी तरह झुलस गया। उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
अंग्रेज कश्यप सुबह करीब साढ़े छह बजे दुकान खोलकर काम करने लगा। तभी सिलिंडर लीक होने से आग फैल गई। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और दमकल विभाग को सूचना दी। पता चला कि 15 दिन से निगदू में दमकल गाड़ी नहीं है। उसके बाद नीलोखेड़ी व तरावड़ी की दमकल गाड़ियां बुलाने के लिए संपर्क किया गया। आधे घंटे तक संपर्क नहीं हो पाया। बाद में सुबह करीब सवा आठ बजे दो दमकल गाड़ियां पहुंचीं।
दमकल वाहन समय पर पहुंचता तो हो सकता था बचाव
निगदू भाजपा मंडल के युवा शाखाध्यक्ष जितेंद्र अरोड़ा व युवा सोनू कश्यप ने कहा कि उप तहसील निगदू क्षेत्र के अंतर्गत 32 गांव आते हैं। क्षेत्र में आग लगने की घटनाओं को लेकर क्षेत्रवासियों ने सरकार से निगदू में दमकल तैनात करने की मांग की थी, ताकि समय रहते ऐसी घटनाओं पर काबू पाया जा सके। क्षेत्रवासियों की समस्या को देखते हुए पूर्व विधायक भगवानदास कबीरपंथी के सहयोग से निगदू में दमकल विभाग की गाड़ी तैनात की गई थी, जोकि अस्थाई तौर पर निगदू में पिछले तीन-चार वर्ष से तैनात थी। अब यहां कोई गाड़ी नहीं है। यदि निगदू में दमकल गाड़ी तैनात होती थी तो समय रहते आग पर काबू पाया जा सकता था।