फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shivangi first and Vanshika second in the Under-17 44kg weight category.

Karnal News: अंडर-17 के 44 किलो भार वर्ग में शिवांगी प्रथम और वंशिका द्वितीय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Shivangi first and Vanshika second in the Under-17 44kg weight category.
प्रदेश स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में हिस्सा लेती महिला ​खिलाड़ी। संवाद
करनाल। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन में डीएवी राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न जिलों के डीएवी स्कूलों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा। अंडर-17 के 44 किलो भार वर्ग में शिवांगी ने पहला स्थान हासिल किया। वंशिका इस वर्ग में दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के पहले दिन महिला वर्ग के अंडर-14, 17 और 19 के मुकाबले हुए। 48 किलो भार वर्ग में साधना प्रथम और इपशिता द्वितीय रहीं। 53 किलो भार वर्ग में शगुन प्रीत ने पहला स्थान पाया। दीक्षा दूसरे और विधि तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

पीटीआई पवन ने बताया कि प्रतियोगिता में जबरदस्त उत्साह और कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। विद्यालय प्रशासन के लिए इस आयोजन की मेजबानी करना गर्व का विषय है। इसे निष्पक्ष रूप से संचालित करने के लिए अनुभवी खेल अधिकारी और तकनीकी टीम तैनात की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रतियोगिता के परिणाम
अंडर-14 वर्ग : 44 किलो भार वर्ग में ध्रुवी एकमात्र खिलाड़ी थीं। उन्हें इस वर्ग में प्रथम स्थान दिया गया। 48 किलो भार वर्ग में जसमीत प्रथम और रवनीत द्वितीय रहीं। 53 किलो भार वर्ग में काशवी ने पहला और अवनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विशु 58 किलो भार वर्ग में प्रथम और नूर द्वितीय रहीं।
अंडर-19 वर्ग : 48 किलो भार वर्ग में अनशिका प्रथम और रूपेंद्रदीप द्वितीय रहीं। 53 किलो भार वर्ग में खुशी ने पहला स्थान हासिल किया।

प्रदेश स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में हिस्सा लेती महिला खिलाड़ी। संवाद

प्रदेश स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में हिस्सा लेती महिला खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed