{"_id":"697682ad1a655e2be4051e0e","slug":"shiva-stuti-organized-in-shri-ram-temple-karnal-news-c-18-knl1018-832177-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: श्रीराम मंदिर में हुआ शिव स्तुति का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: श्रीराम मंदिर में हुआ शिव स्तुति का आयोजन
Mon, 26 Jan 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
करनाल। श्रीराम मंदिर सेक्टर-8 में रविवार सुबह शिव स्तुति का आयोजन किया गया। पंडित हरीश आचार्य ने भोले बाबा का दूध, दहीं, घी, शहद और शक्कर से पंचामृत स्नान करवाया। संगीता बत्रा ने ‘भक्तों फूल बरसाओ मेरे गुरुदेव आए हैं, उजाला हो गया घर में इलाही नूर आए हैं’ भजन प्रस्तुत किया। अनु खट्टर ने ‘जादूगर श्याम मेरा, दिल लूट ले गया, सोणा जेहा मुखड़ा, मैं वेखदा ही रह गया, नाम दा खजाना दित्ता’ भजन प्रस्तुत किया। सर्वेश डाटा, वेद दुआ, संतोष डाटा, सरोज दुआ, मुरारी बत्रा, मीरा सिंह, सीमा बंसल, अंजू अरोड़ा, चंद्र अरोड़ा और चंद्र बत्रा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन