फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shan-e-Punjab cancelled, Unchahar was 7.15 and Sachkhand was 4 hours late

Karnal News: शान ए पंजाब रद्द, ऊंचाहार सवा सात और सचखंड चार घंटे रही लेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Shan-e-Punjab cancelled, Unchahar was 7.15 and Sachkhand was 4 hours late
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मौसम में बदलाव के साथ ही कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार को धीमा कर दिया है। मंगलवार को भी 10 से ज्यादा ट्रेनें अपने निर्धारित समय से सात घंटे तक की देरी से आवागमन कर पाईं। आम्रपाली एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से सुबह साढ़े सात बजे आई। फाजिल्का एक्सप्रेस सवा दो घंटे की देरी से दोपहर 05:14 बजे पहुंची। मालवा सवा घंटे की देरी से सुबह 07:20 बजे पहुंची। ऊंचाहार एक्सप्रेस सवा सात घंटे की देरी से दोपहर को 01:37 बजे पहुंची। वहीं शान ए पंजाब रद्द रही।
नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र सवा घंटे की देरी से 11:50 बजे आई। सचखंड एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से 03:40 बजे आई। अमृतसर इंटरसिटी एक घंटे की देरी से शाम साढ़े चार बजे आई। एकता एक्सप्रेस, पठानकोट एक्सप्रेस, गीता जयंती, चंडीगढ़ सुपरफास्ट, पश्चिम सुपरफास्ट, दौलतपुर जनशताब्दी भी आधे से लेकर पौने घंटे की देरी से आवागमन कर पाई।
विज्ञापन

दूसरी ओर अंबाला से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में टाटानगर एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से 06:10 बजे पहुंची। कुरुक्षेत्र हजरत निज्जामुद्दीन एक घंटे की देरी से सुबह सात बजे आई। झेलम एक घंटे की देरी से सुबह नौ बजे आई। नई दिल्ली जनशताब्दी पौने घंटे, दिल्ली इंटरसिटी सवा घंटे की देरी से सुबह 11:12 बजे आई। सचखंड एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से दोपहर बाद 02:35 बजे आई। कुरुक्षेत्र दिल्ली लोकल दो घंटे बाद सवा तीन बजे आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता जयंती एक घंटे की देरी से शाम 04:30 बजे पहुंची। मालवा सुरफास्ट करीब दो घंटे की देरी से रात को आठ बजे आई। कुरुक्षेत्र-दिल्ली लोकल आधे घंटे, नई दिल्ली जनशताब्दी पौने घंटे की देरी से आई। यात्रियों ने रेलवे से ट्रेनों के समय पर परिचालन करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed