फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shahbad sugar mill started crushing season

शाहाबाद चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू

Wed, 04 Dec 2013 12:20 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Wed, 04 Dec 2013 12:20 AM IST
विज्ञापन
Shahbad sugar mill started crushing season
शाहाबाद सहकारी चीनी मिल में मंगलवार को हवन यज्ञ के साथ पेराई सत्र शुरू हो गया। मिल के चेयरमैन एवं डीसी निखिल गजराज, सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन एवं शाहाबाद के विधायक अनिल धंतौड़ी, एमडी देवेंद्र कौशिक, मिल के चीफ इंजीनियर सुभाष चंद्र और किसानों ने केन डोंगा कैरियर में गन्ना डालकर की पेराई सत्र की शुरुआत की।
विज्ञापन


शाहाबाद सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र 2013-14 में लगभग 70 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करेगी। इसके अलावा 10.30 प्रतिशत रिकवरी तथा 5 करोड़ यूनिट बिजली निर्यात करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 2012-13 में शाहाबाद सहकारी चीनी मिल ने 59.56 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 10.08 प्रतिशत रिकवरी से 5.98 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया था।
विज्ञापन


तब 407.43 लाख यूनिट बिजली हरियाणा विद्युत निगम को निर्यात की गई थी, जिससे मिल को 16.39 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। विधायक अनिल धंतौड़ी ने इस मौके पर कहा कि मिल द्वारा गन्ना बिजाई से पहले गन्ने के उपचार की सुविधा किसानों को दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुगर मिल को वर्ष 2012-13 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी क्षमता में प्रथम पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। प्रबंध निदेशक देवेंद्र कौशिक ने बताया कि मिल द्वारा किसानों को मिट्टी जांच, ऋण, दवाएं तथा बीज इत्यादि अन्य सुविधाएं वरीयता के आधार पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।
 
बैंक अकाउंट में डाली जाएगी किसानों की पेमेंट
शाहाबाद मिल द्वारा किसानों को ब्याजमुक्त गन्ना बीज ऋण एवं गन्ने की फसल को बीमारियों से बचाने के लिए दवाएं देने का प्रावधान है। मिल ने किसानों को हरियाणा सरकार द्वारा घोषित अगेती गन्ने की किस्म का भाव 301 रुपये, मध्यम किस्म पर 295 रुपये तथा पछेती किस्म का भाव 290 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बैंक अकाउंट के माध्यम से पहले की तरह ही दिया जाएगा ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।  

 
किसानों को देंगे एक करोड़ की सब्सिडी
डीसी निखिल गजराज ने कहा कि किसानों के लिए वर्ष 2014-2015 में 11.62 करोड़ की भावी गन्ना विकास योजना के तहत 44 हजार एकड़ रकबा गन्ने के अधीन लाने की तैयारी है, जिसमें 1.07 करोड़ रुपये की सब्सिडी किसानों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed