फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sewerage overflow, business halted due to waterlogging

Karnal News: सीवरेज ओवरफ्लो, जलभराव से व्यापार ठप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
Sewerage overflow, business halted due to waterlogging
- दुकानदार बोले, निगम कर्मी भी जलनिकासी करने में हो रहे नाकाम, बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नगर निगम भले ही बारिश से पहले लाखों रुपये खर्च करके सीवरेज की सफाई करने का दावा करे लेकिन कम बारिश के बावजूद शहर में सीवरेज ओवरफ्लो होने की समस्या सामने आ रही है। पिछले एक सप्ताह से सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण रेलवे रोड पर पानी भर रहा है, जिससे यहां के दुकानदारों व ग्राहकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश से पहले नगर निगम की ओर से एजेंसियों को टेंडर देकर सीवरेज की सफाई का कार्य कराया जाता है। कुछ स्थानों पर निगम के कर्मचारी उपलब्ध संसाधनों से भी सीवर की सफाई करते हैं लेकिन इसके बावजूद बारिश के दौरान सीवरेज जलनिकासी में नाकाम साबित होने लगते हैं। एक ऐसा ही मामला इन दिनों घंटाघर के पास रेलवे रोड पर दिख रहा है। यहां अक्सर सीवर ओवरफ्लो हो जाता है और सड़क किनारे जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है।
विज्ञापन

दुकानदार अमित कुमार ने बताया कि यहां एक सप्ताह से सड़क किनारे और दुकानों के बीच जलभराव हो रहा है। जिससे दुकानों की ओर ग्राहक आते ही नहीं हैं। दुकानदार श्याम खुराना ने बताया कि पानी मेंं ईंटें डालकर किसी तरह दुकानदारों ने अपने निकलने के लिए तो व्यवस्था कर ली है लेकिन दुकान के आगे पानी भरा देखकर ग्राहक दुकानों की ओर रुख नहीं कर रहे हैं। एक सप्ताह से दुकानदारी ठप है। दिनभर खाली बैठकर दुकान घर लौट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार गगन सिक्का ने बताया कि नगर निगम कार्यालय को भी कई बार शिकायत दी तो निगम के कर्मचारी पहुंचे और सीवर में बांस डालकर कुछ देर सफाई करने का प्रयास किया और लौट गए। जिससे न तो सीवर साफ हुआ और न ही जलभराव कम हुआ। इसके बाद अभी तक निगम की ओर से जलभराव को खत्म करने का कोई प्रयास नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed