फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Seven members of a family injured in car collision

कारों की भिड़ंत में एक परिवार के सात लोग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Seven members of a family injured in car collision
असंध (करनाल)। नेशनल हाईवे स्थित गांव जलमाना में गुुरुद्वारा छोना साहिब में मात्था टेक कर वापस अपने डेरे पर जा रहे एक परिवार की गाड़ी को असंध की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने सामने से टक्कर मार दी। गाड़ी क्षतिग्रस्त होकर करनाल जा रही निजी बस में जा टकराई। इससे परिवार के सातों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग उन्हें लेकर करनाल पहुंचे। निजी अस्पतालों में सभी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 6 बजे जलमाना के डेरा निवासी नेपाल सिंह अपनी माता हरभजन कौर, भाभी देवेंद्र कौर, चाची राजबीर कौर, भाभी मनिंद्र कौर, भतीजों गुरसान सिंह, गुरफतेह सिंह के साथ कार में सवार होकर गांव जलमाना के गुरुद्वारा छोना साहब में माथा टेकने गए थे। मात्था टेकने के बाद जब वे वापस डेरे की ओर रवाना हुए। गुुरुद्वारा से कुछ ही दूरी पर असंध की तरफ से करनाल की ओर जा रही एक गाड़ी ने उनकी गाड़ी में सीधी टक्कर मार दी। गाड़ी की रफ्तार तेज होने के कारण कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर पीछे आ रही निजी बस से टकरा गई। हादसे में कार चालक नेपाल सिंह और उनके परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों में नेपाल सिंह, गुरसान सिंह, गुरफतेह सिंह को करनाल के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। अन्य घायलों हरभजन कौर, देवेंद्र कौर, राजबीर कौर, मनिंद्र कौर को दूसरे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जलमाना चौकी इंचार्ज गुरजीत सिंह ने बताया कि मौके पर एएसआई सुरजीत सिंह और अन्य पुलिस कर्मचारी पहुंच गए थे। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों कारों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed