{"_id":"68a248e97b6627479201e849","slug":"seven-gaushalas-received-rs-8162-lakh-karnal-news-c-18-knl1008-717231-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सात गोशालाओं को मिले 81.62 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सात गोशालाओं को मिले 81.62 लाख
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग/असंध। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर विधायक योगेंद्र राणा ने गोशालाओं के सुगम संचालन के लिए बहलोपुर पाराशर तीर्थ गांव स्थित गोशाला सहित कुल सात गोशालाओं को 81 लाख 62 हजार 550 रुपये की राशि के चेक संचालकों को दिए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि गाय हमारी माता है, उनकी बड़ी ही महिमा है और वह सभी प्रकार से पूज्य है। गोमाता की रक्षा ओर सेवा से बढ़कर कोई दूसरा महान पुण्य नहीं है।
विधायक योगेंद्र राणा बहलोपुर पाराशर तीर्थ गांव स्थित गोशाला में पहुंचे तो यहां महंत भल्लेगिरी, प्रीतम गिरी व गो संचालक गोपाल गोस्वामी को गोशाला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 4 लाख 99 हजार 5 सौ रुपये का चेक सौंपा।
विज्ञापन
योगेंद्र राणा ने कहा कि गोशालाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में विशेष योजनाएं बनाकर उन्हें अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इस मौके पर महामंत्री सुशील शर्मा, डाॅ. अमनदीप शर्मा, सुभाष राणा, सरपंच सुशील बालू, सरपंच अंग्रेज सिंह बहलोलपुर, साहब सिंह राणा, रमेश मंजूरा आदि मौजूद रहे। विधायक ने जुंडला में जन्माष्टमी की बधाई दी।