फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Seminaked body found in well

कुएं से अर्धनग्न अवस्था में मिला युवक का शव

Tue, 17 Dec 2013 12:31 AM IST
करनाल
करनाल Updated Tue, 17 Dec 2013 12:31 AM IST
विज्ञापन
Seminaked body found in well
घरौंडा रेलवे स्टेशन के पास वन विभाग की नर्सरी में एक 40 फीट गहरे कुएं से अर्धनग्न अवस्था में एक युवक का शव का शव मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


नर्सरी के दरोगा ने पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके बाद डीएसपी जोगिंद्र सिंह राठी, थाना प्रभारी ईश्वर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस ने युवक की हत्या की आशंका जताई है और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सोमवार की शाम लगभग चार बजे वन विभाग नर्सरी के दरोगा राजेंद्र सिंह साथियों के साथ नर्सरी में घूम रहे थे। इस दौरान उन्हें नर्सरी में बंद पड़े ट्यूबवेल के कुएं में कंबल में लिपटा हुआ एक युवक दिखाई दिया। यह कुआं करीब 40 फीट गहरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। शव की गर्दन और सिर पर गहरे जख्म थे।

पुलिस ने आशंका जताई है कि तेज हथियार से युवक की हत्या की गई है। जल सिंह कालोनी निवासी प्रत्यक्षदर्शी कमला देवी ने बताया कि शाम को कुएं में शव होने की सूचना मिली तो कालोनी के कई लोग नर्सरी में पहुंच गए और उन्होंने दो युवकों को कुएं में नीचे उतार कर रस्सी के सहारे शव को बाहर निकाला।


नर्सरी के दरोगा राजेंद्र सिंह ने बताया कि नर्सरी का ट्यूबवेल बंद पड़ा है और रात को यहां गार्ड तैनात नहीं होता है। डीएसपी जोगिंद्र राठी ने बताया कि शव की गर्दन पर तेजधार हथियार के निशान तथा एक बाजू पर युवक का नाम अंग्रेजी में बल्दी लिखा हुआ है।

उन्होंने बताया कि युवक की दो दिन पहले हत्या होने की आशंका है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ट्रामा सेंटर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed