फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Selection of cyclists for national competition

Karnal News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए साइकिलिस्टों का चयन

Sat, 18 Nov 2023 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 18 Nov 2023 02:49 AM IST
विज्ञापन
Selection of cyclists for national competition
करनाल। नेशनल प्रतियोगिता के लिए जिले के साइकिलिस्टों का चयन हुआ है। जिसमें सभी आयु वर्ग के अंडर-14, 16,18 व सीनियर वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। ट्रेक नेशनल साइकिल प्रतियोगिता का आयोजन 30 नवंबर से चार दिसंबर तक झारखंड की राजधानी रांची में किया जाएगा।
विज्ञापन

कोच ओंकार राणा व अनिल राठी ने बताया कि जिले से अंडर-16 शिवानी, चेसिका, अंडर-18 मिलाक्षी, खुशी, सीनियर वर्ग में मुकुल, प्रभजोत कौर व पारुल भाग लेंगी। अंडर-18 पुरुष वर्ग में गौतम अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिले में इस समय 25 खिलाड़ी साइकिल खेल अकादमी करनाल और 25 खिलाड़ी जिला खेल नर्सरी में अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा 20 खिलाड़ी जिनका चयन नहीं हुआ है वह भी साइकिल का प्रशिक्षण लेते हैं। विदित हो कि ट्रेक इवेंट वेलोड्रम पर खेले जाने वाला गेम्स है। करनाल सहित आस पास के जिलों में वेलोड्रम की सुविधा नहीं है। हालांकि फरवरी में खेल बजट में मुख्यमंत्री ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में वेलोड्रम बनाने की सौगात दी थी लेकिन अभी तक वह शुरू नहीं हो पाया। बावजूद इसके इस कठिन खेल के लिए जिले के खिलाड़ियों ने अपने आप को तैयार किया है। सुबह होते ही जिले के खिलाड़ी अपनी साइकिलों के साथ करनाल से निसिंग हाइवे पर निकल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
पटियाला में हुए थे ट्रायल
कोच ओंकार राणा ने बताया कि नेशनल प्रतियोगिता के लिए जिले के खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया पटियाला स्थित पंजाबी यूनिवर्सिटी के वेलोड्रम पर लिए गए थे। जिले से आठ खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जिसमें सात लड़कियां और एक लड़का शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed