{"_id":"57a8d6bc4f1c1b1562ee49f5","slug":"seel-municipal-corporation-100-shops-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराया न देने वाली 100 दुकानें सील करेगा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराया न देने वाली 100 दुकानें सील करेगा निगम
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Tue, 09 Aug 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम का 100 दुकानों पर करीब 1.09 करोड़ रुपये किराया बकाया है। कई बार नोटिस देने के बाद भी दुकानदारों ने बकाया राशि जमा नहीं करवाई है। अब निगम ने इन दुकानों को सील करने का निर्णय लिया है। निगम ने शहर से बकाया प्रॉपर्टी टैक्स की रिकवरी करने व दुकानों के किराये की सख्ती से वसूली करने का फैसला लिया है। इसी प्रक्रिया में निगम ने किराया न देने वाली सौ दुकानों को सील करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
निगम की शहर में विभिन्न स्थानों पर करीब 650 दुकाने हैं। इनका 200 रुपये से लेकर 26 हजार रुपये तक प्रति माह किराया है। इसमें शहर की 100 दुकाने ऐसी हैं, जिन पर निगम का 1.09 करोड़ रुपये बकाया है। निगम ने उन दुकानों को सील करने के साथ डिफाल्टरों की सूची को सार्वजनिक करने फैसला लिया है। निगम के इस फैसले से टैक्स डिफाल्टरों में भी भगदड़ मच गई है।
विज्ञापन
शहर में प्रॉपर्टी टैक्स व दुकानों का किराया जमा न करवाने वालों को नोटिस जारी किए गए हैं। जो उपभोक्ता नोटिस के बाद भी बकाया राशि जमा नहीं करवाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दुकानों का किराया जमा न करवाने पर निगम अपनी 100 दुकानों को सील करेगा और डिफाल्टरों की सूची भी सार्वजनिक की जाएगी।
विज्ञापन
- धीरज कुमार, ईओ, नगर निगम करनाल