फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   seel, municipal corporation, 100 shops, karnal

किराया न देने वाली 100 दुकानें सील करेगा निगम

Tue, 09 Aug 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Tue, 09 Aug 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन

नगर निगम का 100 दुकानों पर करीब 1.09 करोड़ रुपये किराया बकाया है। कई बार नोटिस देने के बाद भी दुकानदारों ने बकाया राशि जमा नहीं करवाई है। अब निगम ने इन दुकानों को सील करने का निर्णय लिया है। निगम ने शहर से बकाया प्रॉपर्टी टैक्स की रिकवरी करने व दुकानों के किराये की सख्ती से वसूली करने का फैसला लिया है। इसी प्रक्रिया में निगम ने  किराया न देने वाली सौ दुकानों को सील करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


निगम की शहर में विभिन्न स्थानों पर करीब 650 दुकाने हैं। इनका 200 रुपये से लेकर 26 हजार रुपये तक प्रति माह किराया है। इसमें शहर की 100 दुकाने ऐसी हैं, जिन पर निगम का 1.09 करोड़ रुपये बकाया है। निगम ने उन दुकानों को सील करने के साथ डिफाल्टरों की सूची को सार्वजनिक करने फैसला लिया है। निगम के इस फैसले से टैक्स डिफाल्टरों में भी भगदड़ मच गई है।
विज्ञापन


शहर में प्रॉपर्टी टैक्स व दुकानों का किराया जमा न करवाने वालों को नोटिस जारी किए गए हैं। जो उपभोक्ता नोटिस के बाद भी बकाया राशि जमा नहीं करवाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दुकानों का किराया जमा न करवाने पर निगम अपनी 100 दुकानों को सील करेगा और डिफाल्टरों की सूची भी सार्वजनिक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धीरज कुमार, ईओ, नगर निगम करनाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed