{"_id":"683a16e98d831335ca05e69f","slug":"security-guards-body-found-in-a-pond-murder-alleged-karnal-news-c-18-knl1008-658606-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तालाब में मिला सुरक्षाकर्मी का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तालाब में मिला सुरक्षाकर्मी का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/इंद्री। इंद्री के चंद्राव गांव स्थित तालाब से सुरक्षाकर्मी का शव मिला है। मृतक के गले में शर्ट लिपटी हुई थी और चेहरे पर भी चोट के निशान थे। इस पर परिजनों ने हत्या का शक जताया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी 55 वर्षीय उधल सिंह के रूप में हुई है। वह एक कंस्ट्रक्शन साइट पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था। परिजनों का कहना है कि मृतक के गले में शर्ट लिपटी हुई थी और चेहरे पर भी चोट के निशान थे, जिससे लग रहा है कि ये हादसा नहीं हो सकता। मृतक का परिवार इस घटना को हत्या मान रहा है।
परिजनों कहना है कि उधल सिंह का किसी से कोई झगड़ा नहीं था। वे मानसिक रूप से भी पूरी तरह स्वस्थ थे। उन्होंने केवल समय पर वेतन न मिलने की वजह से काम छोड़ने की बात कही थी। परिवार में पत्नी तीन बेटे और एक बेटी हैं। भतीजे कपिल कुमार का कहना है कि उधल सिंह ने 27 मई को अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी और कहा था कि वह काम छोड़कर घर लौट रहे हैं। अगले दिन तक वे नहीं पहुंचे और फोन भी बंद आने लगा।
विज्ञापन
ठेकेदार से संपर्क करने पर उसने बताया कि उधल सिंह साइट से जा चुके हैं। जब खोजबीन शुरू की गई तो शुक्रवार की शाम को चंद्राव गांव के पास तालाब से शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान सहकर्मी ने की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और परिजनों को सूचित किया। इंद्री थाना प्रभारी विपिन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।