{"_id":"013a63e21dedf5a0a68fee6f33b943b4","slug":"security-guards-atm-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल में एटीएम पर नहीं हैं सुरक्षा गार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल में एटीएम पर नहीं हैं सुरक्षा गार्ड
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
Updated Sat, 15 Feb 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस प्रशासन के बार-बार आह्वान के बावजूद बैंकों की ओर से एटीएम पर गार्ड तैनात नहीं किए जा रहे हैं। इसका खामियाजा लाखों का कैश गंवाकर भुगतना पड़ा। कई शहरों में एटीएम गार्ड न होने के कारण सील कर दिए गए हैं।
लेकिन कैथल में अभी भी 100 से ज्यादा ऐसे एटीएम हैं, जहां सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं हैं। जिस तरीके से कैथल एवं जींद में लगातार दो दिनों में एटीएम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया, उससे लगता है कि यह एक ही गिरोह का काम है।
इत्मीनान से की वारदात
करनाल रोड पर लघु सचिवालय के सामने स्थित इस एटीएम पर पीएनबी की ओर से सुरक्षा गार्ड नहीं लगाया गया है। रात को चोरों ने बड़े ही इत्मीनान से वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
एटीएम सुरक्षा को लेकर स्थिति यह थी कि रात को वारदात होने के बाद सुबह दस बजे तक इस बारे में किसी को जानकारी नहीं मिल पाई। बैंक अधिकारियों के अनुसार करीब 15 प्रतिशत एटीएम पर अभी भी गार्ड नहीं हैं।
माहिर चोरों का ही काम
बैंक अधिकारी संदीप कुमार का कहना है कि एटीएमके ऊपरी लॉक को खोलने के बाद एक लॉक है। इसे कोड लगाकर खोलना पड़ता है। ऊपरी लॉक को खोलकर विशेष कोड वाला लॉक टूटा हुआ नहीं था।
इसे खोल कर कैश चोरी किया गया है। चोरों को यह भी मालूम था कि एटीएम के ऊपरी हिस्से में कंप्यूटर है, जो मशीन के खुलने की सूचना स्विच रूम को दे देगा। यह कम्प्यूटर भी गायब पाया गया। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे के प्रोसेसर को भी आग लगा दी। इससे पूरी रिकॉर्डिंग का डाटा आग की चपेट में आ गया।
शनिवार को डाला गया था 14 लाख कैश
एटीएम में पिछले शनिवार को 14 लाख का कैश डाला गया था। करीब 20 लाख रुपये का कैश पहले ही था। वीरवार रात को घटना के समय इसमें 22 लाख 5 हजार 700 रुपये था।
इस एटीएम से आखिरी बार वीरवार रात 9 बजकर 18 मिनट पर नकदी निकासी हुई थी। एटीएम को पिछले 5 दिनों में लगभग 15 बार खराब होने पर ठीक किया गया था।
उचाना के बाद लगातार दूसरी वारदात
एक दिन पहले ही उचाना में भी चोरों ने एटीएम से इस तरह से चोरी कर लाखों का कैश उड़ाया है। दोनों ही वारदात को देखते अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह एक ही गिरोह का काम हो सकता है।
पहले भी एटीएम बन चुका है निशाना
एटीएम से पहले भी चोरी के प्रयास हुए हैं, लेकिन चोर अभी तक कैथल में एटीएम से कैश चोरी करने में सफल नहीं हो पाए थे।
पिछले महीने नौ जनवरी को कलायत में एक एटीएम से 21 लाख 49 हजार रुपये की चोरी कर ली गई थी। इस मामले का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। दूसरी इतनी बड़ी चोरी की घटना से चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं।
बैंक अधिकारियों का कहना है कि बैंक प्रबंधन को बार-बार लिखे जाने के बावजूद सुरक्षा गार्ड रखे जाने की व्यवस्था नहीं हो रही है। एक बार फिर से प्रबंधन को लिखकर सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाने की मांग की जाएगी।
एसपी कुलदीप सिंह यादव का कहना है कि सभी बैंक प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि एटीएम और बैंकों में सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएं। एक बार फिर जिम्मेवार अधिकारियों से इस बारे में बात की जाएगी।