{"_id":"6881330e054b5da1a705cffe","slug":"second-phase-of-admission-to-diploma-engineering-begins-karnal-news-c-18-knl1008-699003-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: डिप्लोमा इंजीनियरिंग में दाखिले का दूसरा चरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: डिप्लोमा इंजीनियरिंग में दाखिले का दूसरा चरण शुरू
विज्ञापन
करनाल। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान नीलोखेड़ी में दाखिले का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। डिप्लोमा इंजीनियरिंग सामान्य और लेटरल एंट्री में पहले चरण की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। शेष सीटों को दूसरे एवं अंतिम चरण में भरा जाएगा। इसके तहत सामान्य डिप्लोमा में 26 जुलाई तक विकल्प भरे जा सकते हैं, जबकि लेटरल एंट्री में वीरवार से फिजिकल रिपोर्टिंग शुरू होगी।
तकनीकी शिक्षा विभाग हरियाणा के अंतर्गत पहले चरण की प्रक्रिया 21 जुलाई तक चली। इसके तहत संस्थान की कुल 600 सीटों में से 433 पर दाखिला हो चुका है। अब 167 सीटें ही रिक्त बची हैं। दाखिला प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि दूसरी काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद रिक्त बची हुई सीटों की काउंसिलिंग संस्थान स्तर पर की जाएगी, जिसका पूर्ण विवरण संस्थान की वेबसाइट www.gpnilokheri.ac.in पर अगस्त के प्रथम सप्ताह में उपलब्ध होगा। इच्छुक अभ्यर्थी दूरभाष नंबर 01745-246002 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
जीबीएन राजकीय पॉलिटेक्निक नीलोखेड़ी श्रेष्ठ संस्थानों में से एक है। यह संस्थान वर्ष 1947 से उत्कृष्ट तकनीकी शिक्षा प्रदान कर रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी जानकारी के लिए hstes.org.in या www.techadmissionshry.gov.in पर विजिट करें या दूरभाष नंबर 01745-246002/ टोल फ्री नंबर 1800-137-3735 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
दोनों डिप्लोमा में यह है स्थिति
- डिप्लोमा इंजीनियरिंग (सामान्य) : रिक्त सीटों के लिए दूसरे चरण की काउंसिलिंग होगी। 26 जुलाई तक विकल्प भरे जा सकते हैं। इसके बाद 28 जुलाई को सीट अलॉटमेंट होगी। इसमें जिसका नाम आएगा, वे 29 जुलाई से एक अगस्त तक फिजिकल रिपोर्टिंग कर सकते हैं।
- डिप्लोमा इंजीनियरिंग (लेटरल एंट्री) : दूसरी काउंसिलिंग के विकल्प भरने के बाद बुधवार को सीट आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब 24 से 28 जुलाई तक फिजिकल रिपोर्टिंग होगी।
पहले चरण में इतनी भरी सीटें
कोर्स
कुल सीट
भरी
मैकेनिकल
120
104
सिविल
120
93
कंप्यूटर
120
92
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन
120
65
इलेक्ट्रिकल
60
51
इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल
60
28