{"_id":"68e41b8586048565240e8f24","slug":"seats-are-full-in-trains-there-is-no-space-even-to-put-your-feet-in-general-trains-karnal-news-c-18-knl1008-753406-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ट्रेनों में सीटें फुल, जनरल में पैर रखने तक की जगह नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ट्रेनों में सीटें फुल, जनरल में पैर रखने तक की जगह नहीं
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। त्योहारी सीजन में एक ओर जहां लोगों में घर जाने और घूमने-फिरने का उत्साह है वहीं ट्रेनों में जगह नहीं है। उत्तर रेलवे की ओर से अब तक करनाल रूट पर किसी त्योहार स्पेशल ट्रेन की शुरुआत नहीं की गई है। लगभग सभी ट्रेनों में सीटें फुल हैं। जनरल डिब्बों में पैर रखने तक की जगह नहीं है।
करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला और सोनीपत स्टेशनों से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों का कहना है कि सुबह और शाम के समय ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ के कारण चढ़ना और उतरना तक मुश्किल हो गया है। कई नियमित यात्रियों ने बताया कि दीपावली, दशहरा और करवाचौथ जैसे त्योहारों से पहले हर साल रेलवे की ओर से अतिरिक्त या त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती थी। इस बार न तो कोई अतिरिक्त ट्रेन चलाई गई है और न ही मौजूदा ट्रेनों में कोच बढ़ाए गए हैं।
सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र और अंबाला से रोजाना करनाल आवागमन करने वाले यात्रियों में सुनील, रमेश, दीपक, रवि ने मांग की है कि सोनीपत से अंबाला तक के व्यस्त रूट पर या तो त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाई जाए या मौजूदा ट्रेनों में अतिरिक्त जनरल कोच जोड़े जाएं। इस रूट पर करनाल, पानीपत, घरौंडा और कुरुक्षेत्र जैसे प्रमुख स्टेशन हैं, जहां से रोजाना हजारों लोग दिल्ली और अंबाला की ओर आवागमन करते हैं।