{"_id":"61b26a1b5475e812102f9b56","slug":"search-for-105-people-who-came-from-abroad-found-two-cases-of-corona-karnal-news-knl92238112","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से आए 105 लोगों की तलाश, कोरोना के दो केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश से आए 105 लोगों की तलाश, कोरोना के दो केस मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ती जा रही है। वहीं विदेशों से आने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। वीरवार को 25 लोगों की सूची स्वास्थ्य विभाग को मिली है। अब तक 756 लोग विदेश से आ चुके हैं। इनमें से 105 लोगों को स्वास्थ्य विभाग नहीं ढूंढ पाया है। इनकी सूचना जिला पुलिस को दी गई है।
25 लोगों के मोबाइल नंबर पर स्वास्थ्य विभाग कॉल कर व उनके पते पर जाकर उन्हें आइसोलेट करेगा। जो व्यक्ति दिए गए पते पर नहीं मिलेंगे उनकी सूचना जिला पुलिस को दी जाएगी।
वहीं कोरोना के वीरवार को दो केस आए हैं। इनमें से एक महिला दिल्ली शादी में गई थी, वहां से कोरोना पॉजिटिव हुई है। वहीं एक दसवीं कक्षा की छात्रा भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। ऐसे में अब तक जिले में चार कोरोना पॉजिटिव केस एक्टिव हैं। सीएमओ डॉ. योगेश के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1794 सैंपल लिए गए थे। अब तक जिले में 604764 लोगों के सैंपल लिए गए जिनमें से 561114 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। 40046 पॉजिटिव केस सामने आए थे, इनमें से 39486 मरीज ठीक होकर घर चले गए। जिले में अब तक 554 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
जल्द लगवाएं टीका
सिविल सर्जन डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि हर घर दस्तक अभियान के तहत भी जिला करनाल में कोविड-19 टीकाकरण का कार्यक्रम किया जा रहा है। कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है और इसका एक नया वैरिएंट ओमिक्रॉन विश्व में लगभग 33 से ज्यादा देशों में फैल चुका है। ऐसे में जिन्होंने कोविड-19 का प्रथम टीकाकरण नहीं करवाया है वह टीकाकरण जल्द करवाएं और ऐसे लोग जिनकी कोविड-19 की दूसरी खुराक का समय आ चुका है वह जल्द टीकाकरण करवाएं। ऐसा देखा जा रहा है कि कोविड-19 का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन उन लोगों में ज्यादा संक्रमण कर रहा है जिन्होंने टीकाकरण नहीं करवाया है।