फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   SDO-clerk caught demanding bribe for electricity connection

Karnal News: बिजली कनेक्शन के लिए रिश्वत मांग रहे एसडीओ-क्लर्क पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 03:22 AM IST
विज्ञापन
SDO-clerk caught demanding bribe for electricity connection
- गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो ने दोनों को करनाल की टीम को सौंपा
विज्ञापन

- कनेक्शन के लिए 70 हजार रुपये की मांग की थी, 50 हजार ले चुके थे आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बिजली निगम के एसडीओ और क्लर्क को एंटी करप्शन ब्यूरो गुरुग्राम की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। मूनक गांव में बिजली कनेक्शन के लिए एसडीओ ने पीड़ित से 70 हजार रुपये की मांग की थी। जिसमें से 50 हजार रुपये एसडीओ अपने कार्यालय के क्लर्क के माध्यम से ले भी चुका था। बाकी राशि देने लिए दबाव बनाया जा रहा था। गुरुग्राम की टीम ने एसडीओ और क्लर्क को करनाल टीम के सुपुर्द कर दिया है। मंगलवार को दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा।
मूलरूप से मूनक और हाल में गुरुग्राम निवासी शिकायतकर्ता ने गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत की थी कि गांव में कनेक्शन देने के लिए बिजली निगम का एसडीओ वतन और क्लर्क अजय उससे रिश्वत के लिए परेशान रहे हैं। एसडीओ ने कनेक्शन देने के लिए 70 हजार रुपये की मांग की थी, लगातार दबाव बनाने पर उसने 50 हजार रुपये दे दिए थे। इसके बाद भी कनेक्शन न देकर 20 हजार रुपये मांगे रहे थे। इसके बाद 20 की जगह 15 हजार रुपये देना तय हुआ।
विज्ञापन

इस पर गुरुग्राम की एसीबी टीम ने 15 हजार रुपये लेकर शिकायतकर्ता को एसडीओ के पास सोमवार को भेजा। टीम ने नोटों का सीरियल नंबर नोट करने के साथ उसमें पाउडर डाला। शिकायतकर्ता के रिश्वत देते ही एसडीओ और क्लर्क को टीम ने दबोच लिया। इनके हाथ पानी से धुलवाए गए तो पाउडर की वजह से लाल हो गए। इसके बाद करनाल एसीबी को सूचना दी गई और दोनों को उनके सुपुर्द कर लिया गया। मूनक बिजली निगम में वतन करीब आठ माह से कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed