फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Schools with better arrangements will be awarded with Swachh Vidyalaya Award

04. स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से नवाजे जाएंगे बेहतर व्यवस्था वाले स्कूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
Schools with better arrangements will be awarded with Swachh Vidyalaya Award
स्वच्छता के क्षेत्र में बच्चों की सुविधा के लिए बेहतर कार्य करने वाले जिले के 35 स्कूलों को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से नवाजा जाएगा। छह श्रेणियों में हुए आंकलन के आधार पर आठ स्कूलों को ओवरऑल और 27 स्कूलों को विशेष श्रेणी में पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन

करीब तीन माह पूर्व स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे थे।
पहले खंड स्तर पर स्कूलों का चयन किया था, अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण किया। खंड स्तर पर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों ने जिले स्तर पर आवेदन किया। जिसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को अब पुरस्कार दिया जाएगा। आठ स्कूलों को ओवरऑल श्रेणी में फाइव स्टार रेटिंग मिलने का पुरस्कार मिलेगा। जबकि 27 स्कूलों की विशेष श्रेणी में ही फाइव स्टार रैंकिंग मिली है। जिले के सभी छह खंडों में से असंध और नीलोखेड़ी खंड से एक भी स्कूल पुरस्कार नहीं जीत पाया है। जबकि अन्य चारों खंडों के स्कूलों को पुरस्कार मिलेगा। सबसे ज्यादा 18 पुरस्कार करनाल खंड के स्कूलों को मिलेंगे। सम्मान समारोह पर 58260 रुपये की राशि खर्च होगी।
विज्ञापन

इन्हें मिली ओवरऑल फाइव स्टार रेटिंग
निसिंग : जीएसएसएस जुंडला
करनाल : केंद्रीय विद्यालय, दिल्ली पब्लिक स्कूल, जीएसएसएस मॉडल टाउन, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल
इंद्री : जीएचएस भोजी खालसा
घरौंडा : माउंट लिटरा जी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय हरिसिंहपुरा
इस श्रेणी में इस स्कूल को मिला पुरस्कार
- जल : जीपीएस प्रेमनगर, जीजीएसएसएस इंद्री, जीपीएस गांधी नगर, जीएमएस रंधौली, केंद्रीय विद्यालय हरिसिंहपुरा
- शौचालय : जीएसएसएस जुंडला, जीएसएसएस मॉडल टाउन
- हैंडवॉश विद सॉप : जीएसएसएस बड़ौता, जीएमएस जड़ौली, जीपीएस जड़ौली, जीपीएस मंगलपुर, जीजीएसएसएस प्रेमनगर
- कोविड-19 से बचने के लिए प्रबंध : जीपीएस डबरी, जीएसएसएस करनाल, जीएमएस मंगलौरा, जीपीएस एनडीआरआई, जीएसएसएस फरीदपुर
- व्यवहार परिवर्तन : जीएमएस गुल्लरपुर, जीएमएस मंगलौरा, जीएमएस सेक्टर-6, जीएचएस बलड़ी, जीएचएस भोजी खालसा
- संचालन एवं रखरखाव : जीपीएस मंगलपुर, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, जीएमएस नन्हेड़ा, जीजीएचएस गगसीना
इस श्रेणी के दिए इतने अंक
अंकालन श्रेणी अंक
पेयजल सुविधा 22
साफ सुथरे शौचालय 27
व्यवहार परिवर्तन एवं क्षमता निर्माण 11
बच्चों के हैंड वॉश के लिए प्रबंध 14
स्कूल का संचालन एवं रखरखाव 21
कोविड-19 से बचने के लिए प्रबंधों को लेकर 15
कुल 110
इस खंड में इतने स्कूलों को मिला पुरस्कार
खंड एकल ओवरऑल
निसिंग 04 01
करनाल 14 04
इंद्री 05 01
घरौंडा 04 02
नीलोखेड़ी 00 00
असंध 00 00
कुल 27 08
वर्जन
कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त दिन तय करेंगे। उस दिन सभी चयनित स्कूलों को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इन चयनित स्कूलों में से ही कई स्कूल प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रोहताश वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed