फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   school bus, accident, student

बस का इंतजार कर रहे बच्चे को कुचला

Thu, 21 Nov 2013 11:42 PM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Thu, 21 Nov 2013 11:42 PM IST
विज्ञापन
school bus, accident, student
कैथ्ाल के पूंडरी स्थित फिलिंग स्टेशन के पास बस का इंतजार कर रहे स्कूली बच्चे को प्राइवेट बस ने कुचल दिया जिससे बच्चे की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों और पड़ोसियों ने बताया कि वीरवार सुबह डीएवी स्कूल में पढ़ने वाला बादल (करीब 12 साल) पुत्र बलविंद्र सिंह अपनी स्कूल बस का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन


उसी दौरान तेज गति से आती हुई जगदंबा ट्रांसपोर्ट सर्विस की प्राइवेट बस के चालक ने बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। बच्चे ने मौके पर दम तोड़ दिया। घटना स्थल पर मौजूद लोग उसे लेकर पहले पूंडरी के एक निजी अस्पताल में गए और बाद में जिला अस्पताल लेकर गए। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी तरसेम राणा के अनुसार दोपहर करीब सवा बारह बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली और पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी ने बताया कि बस का चालक मौके से फरार हो गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। उधर बच्चे की मौत की खबर घर में सन्नाटा पसर गया और स्कूल में भी बच्चे की मौत से दुख का माहौल छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां को नहीं हो रहा यकीन
बादल की मां उसे रोज पेट्रोल पंप के पास स्थित उसकी स्कूल के बस स्टाप पर छोड़ने जाती थी और उसकी स्कूल बस आने तक वहीं खड़ी रहती थी लेकिन वह आज उसके साथ नहीं आई। बादल भी अपने निर्धारित स्थान पर ही खड़ा था। लेकिन उसके बावजूद प्राइवेट बस चालक ने कैथल की ओर से आते हुए एक दम सड़क से बहुत पीछे खड़े बादल को अपनी चपेट में ले लिया। बादल की मां को अब भी यकीन नहीं आ रहा कि उसका लाल अब लौट कर नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed