फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   SC and BC backlogs post to be filled soon-CM

हरियाणा में जल्द भरे जाएंगे एससी और बीसी वर्ग के पदों के बैकलॉग

Sat, 14 Dec 2013 03:55 PM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Sat, 14 Dec 2013 03:55 PM IST
विज्ञापन
SC and BC backlogs post to be filled soon-CM
हरियाणा में अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के लगभग 15 हजार पदों के बैकलॉग को भरने के लिए अगले साल जनवरी में विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें अनुसूचित जाति के 8,781 और पिछड़ वर्ग के 6,260 पद शामिल होंगे। यह घोषणा हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को सेक्टर-8 में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भवन और छात्रावास का शिलान्यास के दौरान की।

इस दौरान उन्होंने अंबेडकर भवन और छात्रावास के लिए 21 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस भवन के लिए धन की कमी रहने नहीं दी जाएगी।

उनके अलावा सांसद नवीन जिंदल ने दस लाख और प्रदेश की शिक्षामंत्री गीता भुक्कल ने पांच लाख रुपये देने का ऐलान किया। इस मौके पर सीएम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर सारे समाज के लिए प्ररेणा स्रोत हैं। अंबेडकर ने शिक्षा देकर गरीब आदमी को ताकत देने का काम किया।
विज्ञापन


वहीं, शिक्षामंत्री ने छात्रावास और भवन के लिए जमीन देने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस भवन के निर्माण से सशक्त समाज की नीव रखीं जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने भवन और छात्रावास के लिए जमीन देकर सकारात्मक सोच का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति वर्ग के लिए नौ साल के कार्यकाल में जितनी योजनाएं लागू की हैं, उतनी पिछले 40 वर्षों में भी लागू नहीं हुई थी।

समारोह को हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम के चेयरमैन अनिल धंतौड़ी, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार प्रो. विरेन्द्र सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने महिलाओं को सिलाई मशीन भी भेंट की और भवन निर्माण के लिए एक लाख रुपये से अधिक का अनुदान देने वाले दानियों को सम्मानित भी किया।


इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव सुलतान सिंह जडौला, पूर्व विधायक साहब सिंह, रमेश गुप्ता, बंता राम वाल्मीकि, रण सिंह, लहरी सिंह, पूर्व चेयरमैन मेवा सिंह, जीजेयूके वीसी डा. मुन्नी लाल रंगा, केयूके रजिस्ट्रार प्रो. केसी रल्हाण, रामकुमार रंगा, स्वामी संपूर्णानंद, महेंद्र पाल, विनोद गर्ग, हरदेव सिंह, केएस भौरिया, सुनीता नेहरा, सुनीता सरोहा और अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed