{"_id":"6834d94db081dd54c0016a60","slug":"saying-father-dont-look-for-me-now-the-young-man-committed-suicide-by-jumping-into-the-canal-karnal-news-c-18-knl1008-655935-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पिता जी, अब मेरी तलाश न करना कह युवक ने नहर में कूद दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पिता जी, अब मेरी तलाश न करना कह युवक ने नहर में कूद दी जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। मुझे आपसे बहुत प्यार है, आपने मेरे लिए बहुत कुछ किया है लेकिन अब मेरी तलाश मत करना....। अपने पिता से अंतिम बार ये शब्द कहकर तीन दिन पहले साहिल पश्चिमी यमुना नहर में कूद गया था।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिजन मूनक हेड पर बैठे इंतजार करते रहे लेकिन गोताखोर नहीं आया। युवक का शव सोमवार को बड़ौता गांव के पश्चिमी यमुना नहर में पुल के समीप मिला। युवक ससुराल वालों की शिकायत पर चौकी के हवालात में बंद करने व थप्पड़ मारने से नाराज था।
जाणी गांव के राजेंद्र ने बताया कि उसके बेटे साहिल (24) ने आठ महीने पहले संगोई गांव की लड़की से प्रेम विवाह किया था। शनिवार की सुबह साहिल ने अपने पिता राजेंद्र से कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ जरूरी काम से ससुराल संगोई जा रहा है। दोनों वहां चले गए लेकिन कुछ देर बाद पता लगा कि वहां पर ससुरालियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई है।
विज्ञापन
ससुरालियों की शिकायत पर रंबा चौकी पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। पिता राजेंद्र व ताऊ बलकार सिंह के साथ पुलिस चौकी पहुंचे। जहां साहिल हवालात में था और बहू बाहर बैठी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जब छोड़ने को कहा तो चौकी प्रभारी ने उनके सामने उसके बेटे को तीन थप्पड़ मारे। जिसके बाद लिखित में राजीनामा करा पुत्र व पुत्र वधू को छोड़ दिया। जिनको लेकर वह अपने गांव औंगद आ गए।
शनिवार की शाम को करीब साढ़े सात बजे साहिल घर पहुंचा और पत्नी को घर छोड़कर मां से खाना बनाने की बात कहते हुए घर से निकला कि वह एटीएम से रुपये निकालने जा रहा है। करीब आधे घंटे में वापस आ जाएगा। करीब आधे घंटे के बाद साहिल ने अपने पिता को फोन कर कहा कि वह इस समय जाणी गांव में नहर की पटरी पर है।
साहिल ने कहा कि वह उनसे बहुत प्यार करता है, लेकिन मैंने आपको हमेशा दुख दिए हैं, अब और परेशान नहीं करना चाहता। परिजन किसी अनहोनी की आशंका पर नहर की पटरी पर पहुंचे। वहां साहिल की मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन पटरी पर रखा मिला।
परिजनों ने जाणी गांव नहर से लेकर मूनक हेड तक युवक की तलाश की। रविवार को भी तलाश करते रहे। परिजन मूनक हेड पर सोमवार को भी सुबह से बैठे थे। शाम को कल्पना चावला मोर्चरी में एक अज्ञात युवक के शव की जानकारी मिली। जब परिजन कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज स्थित मर्चरी हाउस पहुंचे तो शव उनके बेटे साहिल का था।