{"_id":"990827369845d78a4fbd8ee28e2bbf26","slug":"satish-will-break-the-record-for-40-bottles-in-a-minute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकॉर्ड के लिए एक मिनट में 40 बोतलें तोड़ेगा सतीश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकॉर्ड के लिए एक मिनट में 40 बोतलें तोड़ेगा सतीश
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Tue, 19 Jan 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए एसके मार्शल आर्ट अकादमी के अध्यक्ष सतीश कुमार 20 जनवरी को एक मिनट में 40 बोतलें तोड़ेंगे। सतीश का कहना है कि इसके बाद निकट भविष्य में गिनीज बुक रिकॉर्ड भी बनाएंगे।
विज्ञापन
सतीश कुमार ने सोमवार को मानव सेवा संघ में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि नया रिकॉर्ड बनाने के लिए वे एक मिनट में कांच की करीब 40 बोतलें हाथ से तोड़ेंगे। इससे पहले, भारत में आज तक कोई ऐसा रिकॉर्ड दर्ज नहीं है। वह इसके लिए करीब एक साल से तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा, दूसरा रिकॉर्ड बनाएंगे। जिसमें 8 फुट उंचे दो पोल पर कांच की बोतलें रखकर शरीर का एक मिनट तक संतुलन बनाएंगे। सतीश कुमार ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर सेहत की तरफ ध्यान देना चाहिए। यदि हमारे युवा शारीरिक रूप से मजबूत होंगे तो देश भी मजबूत होगा।
विज्ञापन
20 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम के आयोजन में डिलाइट सोसाइटी की ओर से सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर डिलाइट सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर विक्रम कुमार, चेयरमैन जंगशेर राणा, राकेश कुमार, अकादमी के पदाधिकारी संदीप कुमार, रमेश कुमार, सरिता रोहिला, देवेश शर्मा व कुलदीप रोहिला मौजूद रहे।