फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sarpanch should not get personal work done from sanitation workers: Krishna

सफाई कर्मियों से निजी काम न कराएं सरपंच : कृष्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Sarpanch should not get personal work done from sanitation workers: Krishna
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष इंजीनियर कृष्ण कुमार शुक्रवार को करनाल पहुंचे। पंचायत भवन में उन्होंने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि गावों में तैनात ग्रामीण सफाई कर्मचारियों से सरपंच निजी काम न कराएं, न ही परेशान करें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पंचायत विभाग कर्मचारियों के ईएसआईसी कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराए, वेतन समय पर दिया जाए।
आयोग के अध्यक्ष का पंचायत भवन के सभागार में सफाई कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने पगड़ी पहनाकर व पुष्प गुच्छ, शॉल देकर सम्मानित किया। बातचीत के दौरान कर्मचारी नेताओं ने विभिन्न मांगे भी रखीं। अध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों को जल्द उनकी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा नगर निकाय विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर सुझावों को लागू करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद आयोग के अध्यक्ष लघु सचिवालय पहुंचे और सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। पंचायत एवं विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी सफाई कर्मचारी की मृत्यु होने पर एक्सग्रेसिया नीति के तहत उसके परिजन को नौकरी में प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एचएसआईआईडीसी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को एसटीपी की सफाई प्रक्रिया संबंधित रिपोर्ट भेजने के लिए कहा। मौके पर हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष आजाद सिंह, जिला परिषद के सीईओ गौरव कुमार, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त देवेंद्र शर्मा, डीएमसी अशोक , सीटीएम मोनिका, जीएम रोडवेज कुलदीप, हरियाणा ग्रामीण सफाई कर्मचारी संगठन के प्रदेश प्रधान मुखपाल पुहाल,जिला प्रधान उषा आदि रहे।

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed