फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sapna wins the five kilometer cycle race

Karnal News: पांच किलोमीटर साइकिल दौड़ में सपना ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Sapna wins the five kilometer cycle race
पांच किलोमीटर साइकिल दौड़ में सपना ने मारी बाजी - फोटो : पांच किलोमीटर साइकिल दौड़ में सपना ने मारी बाजी
- महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुई खंड स्तरीय प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। वीरवार को कर्ण स्टेडियम में महिला एवं बाल विकास विभाग ने शहरी महिलाओं के लिए खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें 18 से 30 वर्ष और 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। महिलाओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान साइकिल रेस, दौड़, म्यूजिकल चेयर और डिस्कस थ्रो सहित विभिन्न स्पर्धाएं कराई गईं। महिलाओं ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया। पांच किलोमीटर साइकिल दौड़ में सपना प्रथम स्थान पर रहीं। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में रीतू ने पहला स्थान हासिल किया। सीडीपीओ संतोष ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की खेल प्रतिभाओं को निखारना है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन उन्हें खेल गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित करेगा। शहर की महिलाओं ने इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण
विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को 2100 रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली को 1100 रुपये मिले। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली को 750 रुपये से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुपरवाइजर नेहा रानी, मीनू, कविता, सुजाता और रजनी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
प्रतियोगिता के परिणाम
30 वर्ष से अधिक
- म्यूजिकल चेयर में रीतू प्रथम, कुसुम द्वितीय और मालती तृतीय।
- डिस्कस थ्रो में नम्रिता प्रथम, रूपा द्वितीय और सीमा तृतीय।
- 100 मीटर दौड़ में बबली प्रथम, रानी द्वितीय और कोमल तृतीय
-
18 से 30 वर्ष-
- पांच किमी साइकिल दौड़ में सपना प्रथम, शिवानी द्वितीय और प्रगति तृतीय।
- 400 मीटर दौड़ में रेनू प्रथम, पूजा द्वितीय और कीर्ति तृतीय स्थान पर रही।
- 300 मीटर दौड़ में दीपिका प्रथम, मुस्कान द्वितीय और सारिका तृतीय रही।

पांच किलोमीटर साइकिल दौड़ में सपना ने मारी बाजी

पांच किलोमीटर साइकिल दौड़ में सपना ने मारी बाजी- फोटो : पांच किलोमीटर साइकिल दौड़ में सपना ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed