फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sanjana ran the fastest, Nisha first in high jump

Karnal News: संजना सबसे तेज दौड़ीं, ऊंची कूद में निशा प्रथम

Sun, 09 Nov 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 09 Nov 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Sanjana ran the fastest, Nisha first in high jump

विज्ञापन
करनाल।
शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय, मटक माजरी में दोदिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट शनिवार को संपन्न हो गई। सर्वोत्तम एथलीट आशु और निशा रहे। महिला वर्ग में 100 मीटर दौड़ में संजना प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय और लक्ष्मी ने तृतीय रहीं। महिला वर्ग में ऊंची कूद में निशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
ऊंची कूद में लक्ष्मी द्वितीय और खुशी तृतीय स्थान पर रहीं। पूर्व मंडी प्रधान, इंद्री समय सिंह ने कहा कि खेल केवल जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन, एकता और आत्मविश्वास विकसित करने का सर्वोत्तम मार्ग है। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत और टीम भावना की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से निकलने वाली प्रतिभाएं देश का गौरव बढ़ा रही है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. महेन्द्र सिंह बागी ने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मनोबल को भी मजबूत करता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, आयोजकों एवं शिक्षकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस मौके पर प्रोफेसर डिम्पल, डॉ. रमेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के परिणाम

थ्री लेग्स रेस -महिला : अंजलि व खुशी प्रथम, प्रतिष्ठा व सिमरन द्वितीय, संजना व रिया तृतीय

ऊंची कूद-पुरुष : विशेष प्रथम, अरुण द्वितीय, कमल तृतीय

डिस्कस थ्रो महिला वर्ग : सिमरन प्रथम, अंजली द्वितीय, सुनीता तृतीय

डिस्कस थ्रो पुरुष वर्ग : कमल सिंह प्रथम, विशेष द्वितीय, आर्यन तृतीय

भाला फेंक पुरुष : अनमोल सिंह प्रथम, हर्षित द्वितीय, अरुण तृतीय

जैवलिन थ्रो महिला : निशा प्रथम, आरती द्वितीय, सुनीता तृतीय

रिले रेस महिला : अंजलि, संजना, रिया व खुशी प्रथम, प्रतिष्ठा, सुनीता, सिमरन व निशा द्वितीय, तमन्ना, अनु, अनुष्का व लक्ष्मी तृतीय

100 मीटर दौड़ महिला शिक्षक : डॉ. डिंपल प्रथम, डॉ. बोहती ढांडा द्वितीय, डॉ. सोनिया ने तृतीय

100 मीटर दौड़ पुरुष शिक्षक : डॉ. सुरेश प्रथम, डॉ. कुलदीप द्वितीय, डॉ. नरेश कुमार ने तृतीय

100 मीटर दौड़ महिला स्टाफ : हिमानी प्रथम, रचना द्वितीय, मीनू तृतीय

100 मीटर दौड़ पुरुष स्टाफ : कृष्ण प्रथम, अंकुर द्वितीय, राम तृतीय

100 मीटर दौड़ पुरुष : कमल सिंह प्रथम, अभिषेक द्वितीय, सचिन तृतीय

100 मीटर दौड़ महिला : संजना प्रथम, निशा द्वितीय, लक्ष्मी तृतीय

फैंसी ड्रेस महिला : महक प्रथम, रुकसाना द्वितीय, प्रियंका तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed