{"_id":"66d3eac2875cadf884fa34000a0d2919","slug":"sandeep-on-the-coach-cheered-in-shahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदीप को कोच बनाने पर शाहाबाद में खुशी की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदीप को कोच बनाने पर शाहाबाद में खुशी की लहर
कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 17 Oct 2013 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद में अब हॉकी के जूनियर खिलाड़ियों को शाहाबाद के संदीप सिंह पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ बनाएंगे। संदीप को भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम का ड्रेग फ्लिकर कोच नियुक्त किया गया है।
कस्बे के हॉकी प्रेमियों ने इसके लिए हॉकी इंडिया का आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि संदीप सिंह ने भारतीय हॉकी टीम में रहते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है।
इस बार एशिया कप के लिए भारतीय हॉकी टीम में उन्हें शामिल नहीं किया गया था। लेकिन जूनियर टीम का कोच नियुक्त करने से हॉकी खेल व प्रेमियों में नई आशाएं जगी हैं।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले वर्ष ओलंपिक क्वालिफायर के फाइनल मुकाबले में संदीप सिंह ने भारतीय हाकी टीम की ओर से प्रतिद्वंद्वी टीम पर पांच गोल दागे थे। संदीप का कहना है कि अब कोच के पद पर रहकर वह अपने जैसे अनेक सक्षम खिलाड़ी तैयार करेेंगे जो पेनल्टी कार्नर को पलक झपकते ही गोल में झपक देंगे।
संदीप सिंह अपनी इस नियुक्त से काफी प्रसन्न हैं। उन्होंने कहा कि वह वीरवार को शाहाबाद पहुंचेंगे और अपनी खुशी का इजहार हॉकी खिलाड़ियाें से मिलकर करेंगे।
गौरतलब है कि संदीप सिंह ने 2004 में मात्र 17 साल की उम्र में ओलंपिक खेला था। तब उन्होंने ग्रीक में हुए ओलंपिक खेलाें में भारतीय हॉकी टीम में विशेष पहचान बनाई थी। संदीप सिंह को टीम का कोच नियुक्त करने से हॉकी प्रेमियों में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि संदीप सिंह जैसे प्रतिभावान खिलाड़ी को टीम का कोच नियुक्त करना दूरदर्शिता वाला निर्णय है।