फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sanatani who converted religion always suffered loss: Sadhvi Deepmala

धर्म परिवर्तन करने वाले सनातनी ने हमेशा उठाई हानि : साध्वी दीपमाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
Sanatani who converted religion always suffered loss: Sadhvi Deepmala
- साध्वी बोलीं, युवाओं को महापुरुषों, ऋषि-मुनियों के किस्से सुना प्रेरित करने की जरूरत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। जिस सनातनी ने धर्म परिवर्तन किया, उसने जीवन में हानि ही उठाई है। गीता में लिखा गया है कि हमें अपने धर्म का पालन करना चाहिए। शास्त्रीय ज्ञान ही अज्ञानता के अंधकार को दूर कर समाज को नई दिशा देता है। सनातन धर्म की रक्षा के लिए महा पुराणों का अनुसरण अनिवार्य है। अयोध्या की धरती पर पुन: रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा सनातनियों के लिए उसी पल को दोहराया गया है, जैसे श्रीराम के अयोध्या आगमन पर अयोध्यावासियों ने घी के दीये जलाए थे।
ये बातें ईश्वर प्रेम मिशन मुंबई की कथा वाचक साध्वी दीपमाला ने कहीं। वह सेक्टर-8 स्थित श्री राम मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा में पहुंचीं हैं। यह कथा महंत श्री खुशहाल दास महाराज के आशीर्वाद से करवाई जा रही है। साध्वी दीपमाला से बातचीत के अंश इस प्रकार हैं-
विज्ञापन




सवाल- देश में सनातन धर्म की रक्षा कैसे की जा सकती है, इस दिशा में संत-महात्माओं के क्या प्रयास हैं?
जवाब - भागवत, रामायण, पुराणों में लिखा गया है कि धर्म का पालन कैसे किया जाए। महा-पुराण ही हमें सिखाते हैं कि धर्म की रक्षा कैसे की जाए। सनातन धर्म की रक्षा के लिए ही महान ग्रंथ लिखे गए। इनका जीवन में अनुसरण अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सवाल- हिंदू बाहुल्य होने पर भी देश में धर्मांतरण के लगातार मामले आ रहे हैं, इसे कैसे रोका जाए?
जवाब - गीता में बड़ा सुंदर लिखा गया है कि ‘यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत’। जिस सनातनी ने धर्म परिवर्तन किया, उसने जीवन में हानि ही उठाई है। गीता में लिखा है कि हमें अपने धर्म का अनुसरण करना चाहिए। शास्त्रीय ज्ञान से ही धर्म की हानि को रोका जा सकता है।



सवाल- श्री राम मंदिर निर्माण देश के लिए बड़ी उपलब्धि है, इसे आप कैसे देखते हैं?
जवाब- अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम लला का पुनः आगमन सनातनियों के लिए प्रसन्नता का विषय है। पूरे देश में इस दिन फिर से दीपावली मनाई गई। सनातनियों ने दिखा दिया कि जहां-जहां भी राम हैं वहीं आराम है। कलयुग में रामअवतार होने से हिंदुत्व को बल मिला है।



सवाल - युवाओं को धर्म व संस्कृति से कैसे जोड़ा जाए?
जवाब - युवाओं को धर्म व संस्कृति से जोड़ने के लिए उन्हें धर्म की शिक्षा परोसने का तरीका सही होना चाहिए। युवाओं को महापुरुषों, ऋषि-मुनियों के किस्से सुनाकर उनके जीवन को वर्तमान में आत्मसात करने के लिए प्रेरित करें।



सवाल : आज का युवा तेजी से विदेशों की ओर पलायन कर रहा है, इसे कैसे रोका जाए?
जवाब - आज परिवारों के बीच आपसी प्रेम खत्म हो रहा है। जबकि परिवार के सदस्यों का आपस में प्रेम, एक-दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी है तभी पलायन को रोका जा सकता है। अभिभावक बच्चे को नोट छापने की मशीन न बनाएं।




अपील- सरकार को युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना चाहिए ताकि युवा वर्ग भटकाव में न आए। सभी के सहयोग से विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed