फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ruckus in Haryana Congress, Congressmen clashed over not being invited to organization formation meeting

हरियाणा कांग्रेस में हल्ला बोल: संगठन के गठन की बैठक में नहीं बुलाए जाने पर भिड़े कांग्रेसी, जमकर हुई हाथापाई

Tue, 05 Sep 2023 02:54 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 05 Sep 2023 02:54 PM IST
सार

करनाल में कांग्रेस संगठन के गठन के लिए हो रही बैठक में रणदीप सुरजेवाला गुट के कार्यकर्ता पर्यवेक्षक के वापस जाने की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। उनका आरोप था कि उन्हें संगठन के गठन के लिए बैठक की कोई सूचना ही नहीं दी गई। वहीं हुड्डा गुट के कार्यकर्ता भी आ गए और दोनों पक्ष भिड़ गए। 

विज्ञापन
Ruckus in Haryana Congress, Congressmen clashed over not being invited to organization formation meeting
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की करनाल इकाई के गठन को लेकर लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में मंगलवार को बुलाई गई बैठक में में कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक में हुड्डा और सुरजेवाला समर्थकों में हाथापाई हो गई। हुड्डा गुट के खिलाफ सुरजेवाला गुट ने जमकर नारेबाजी की और मीटिंग में शामिल नहीं हुए। बाहर ही नारेबाजी करते रहे। हैरानी की बात है कि येबसब राज्य पर्यवेक्षक की मौजूदगी में हुआ। 

विज्ञापन


रणदीप सुरजेवाला गुट के कार्यकर्ताओं को बैठक की जानकारी नहीं दी थी
जिले में कांग्रेस संगठन के गठन के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 10 बजे से ही विश्राम गृह में पहुंचना शुरू हो गए थे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के समन्वयक योगराज भदौरिया, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समावायक जरनैल सिंह और एसएल शर्मा के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और राष्टीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला के समर्थक पहुंचे। बैठक में आने के बाद रणदीप सुरजेवाला गुट के कार्यकर्ता पर्यवेक्षक के वापस जाने की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। उनका आरोप था कि उन्हें संगठन के गठन केलिए बैठक की कोई सूचना ही नहीं दी गई। यहां पहुंचते ही नारेबाजी शुरू कर दी। 
विज्ञापन


राज्य पर्यवेक्षक के वापस जाने की मांग करते हुए की नारेबाजी
सुरजेवाला गुट के समर्थको का विरोध देखते हुए हुड्डा गुट से पूर्व विधायक राकेश कंबोज आ गए। उन्होंने नारेबाजी करने से मना किया, जिसपर सुरजेवाला गुट के समर्थकों का पारा चढ़ गया। नोकझोक शुरू हिनौर देखते ही देखते नौबत हाटहपाई था पहुंच गई। हुड्डा गुट के बाकी कार्यकर्ता भी आ गए और दोनों पक्ष भिड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 15 मिनट तक चले हंगामे के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने दोनो पक्षों को समझाया। जिसके बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद भी सुरजेवाला गुट के कार्यकर्ता मौके पर जमा रहे और नारेबाजी कर बैठक में नहीं बुलाए जाने का विरोध करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed