ओवरऑल चैंपियन बनी आरएसबी मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि करनाल रेंज की आईजी ममता सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि आप लोगों को खेलता देख नई पीढ़ी के बच्चे प्रेरणा लेंगे और खेलों की ओर अग्रसर होंगे। इस मौके पर असंध के एसडीएम मनदीप कुमार, खेल विभाग के उप निदेशक गिरिराज सिंह, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र सिंह, फेंसिंग प्रशिक्षक सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
परिणाम
पुरुष वर्ग की 200 मीटर की दौड़ में छत्तीसगढ़ के शशांक शिंदे प्रथम, मुंबई के अक्षय खोत द्वितीय तथा बंगलूरू के अमलराज पीजी तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग की 200 मीटर की दौड़ में मुंबई की दियांदरा दुदले प्रथम, दिल्ली से देबारसी मजूमदार द्वितीय तथा कोलकाता की राजश्री प्रसाद तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर की 35 से 45 वर्ष आयु वर्ग में गुजरात की पारूल निनामा प्रथम, उत्तराखंड की कविता देवी द्वितीय, कर्नाटक की कलावती तृतीय रहीं।
45 से 60 आयु वर्ग में जयपुर की स्नेहा जैन प्रथम, कर्नाटक की यमुना आर राय द्वितीय व शोभावती तृतीय रहीं। 1500 मीटर महिला वर्ग में आरएसबी मुंबई की आरती प्रथम और अर्चना द्वितीय रहीं। सेंट्रल दिल्ली की भारती तृतीय रहीं। इसी प्रकार 400 मीटर हर्डल महिला वर्ग में दिल्ली की सोनल चावला प्रथम, जयपुर की मंजू द्वितीय और अहमदाबाद की नीता हिरपारा तीसरे स्थान पर रही।
पुरुष वर्ग की बैटल दौड़ में आरएसबी मुंबई की टीम ने बाजी मारी। 1500 मीटर पुरुष वर्ग में आरएसबी कोलकाता के मोहम्मद शकील प्रथम, आरएसबी राजस्थान जयपुर के राज कुमार द्वितीय, हरियाणा के कुलजीत तीसरे स्थान पर रहें। 1500 मीटर 40 से 50 आयु वर्ग में छत्तीसगढ़ के सुखनोंदन ध्रुव प्रथम, केरल के अब्दुल रशीद द्वितीय और हिमाचल के सुकरम तृतीय स्थान पर रहे।
पुरुष वर्ग के 50 से 60 आयु वर्ग में हरियाणा के राजेश कुमार प्रथम, उत्तर प्रदेश के सरबजीत यादव द्वितीय व छत्तीसगढ़ के पवन तीसरे स्थान पर रहे।
लॉन्ग जंप महिला वर्ग में 45 से 60 आयु वर्ग में दिल्ली की रोशनी गुलाटी प्रथम, केरल की सुजाथा एम द्वितीय व टेरी मारिया सोजा तृतीय रहीं। पोल वॉल्ट पुरुष वर्ग में दिल्ली के अनुज प्रथम, हरियाणा के राकेश द्वितीय व रविंद्र तृतीय रहे।
शॉटपुट पुरुष 40 से 45 आयु वर्ग में हरियाणा के योगेंद्र प्रथम, उत्तराखंड के कमर अब्बास व कोच्चि के टी विन्सेंट पॉल एबेंजर तृतीय रहे। शॉटपुट 50 से 60 आयु वर्ग में हरियाणा के मलकीत सिंह प्रथम व प्रीतम सिंह द्वितीय तथा केरल के मनोज कुमार तृतीय रहे। शॉटपुट महिला वर्ग में मुंबई की मेघना देवंगा प्रथम व दिव्या सोनर द्वितीय तथा हरियाणा की रिंकू रानी तृतीय रहीं। जेवलिन थ्रो महिला प्रतियोगिता में जयपुर की संगीता चौधरी प्रथम, चेन्नई की जोथिमनी द्वितीय तथा अहमदाबाद की सलमा वोहरा तृतीय स्थान पर रहीं।

59: कर्ण स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अन्तिंम दिन हुई 1500 मी?
अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।