फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rs 7.82 lakh cheated from export company owner

एक्सपोर्ट कंपनी मालिक से 7.82 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Rs 7.82 lakh cheated from export company owner
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। चावल की डील कर एक्सपोर्ट मालिक से 7.82 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने एक्सपोर्ट कंपनी मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तरावड़ी निवासी हरीश कुमार ने तरावड़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी कंपनी किला एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के जरिए चावल एक्सपोर्ट व ट्रेडिंग करता है। उसे गांधी धाम की एक फर्म सोमनाथ शिपिंग सर्विस से माल आयात करवाना था। सोमनाथ शिपिंग सर्विस के मालिक यश त्रिपाठी ने उसकी चावल की डील जेडीएच ट्रेडर्स से करवाई थी। उसने उनके कहने पर डील की 30 प्रतिशत रकम एडवांस खाते में डाल दी और माल लोड करवाने के लिए 10 दिन वहां होटल में रहा, लेकिन आरोपी ने उसे रोज आजकल कहकर गुमराह किया और माल नहीं दिया।

15 दिन बाद जेडीएच के मालिक दिपांशु ने रुपये यश त्रिपाठी को दे दिए और यश त्रिपाठी ने बाकी 70 प्रतिशत राशि भी उससे ले ली। आरोपी ने माल लोड कराने की फोटो भेजकर शिपमेंट के सारे रुपये ले लिए, लेकिन उसके पास माल नहीं पहुंचा। वह उनके पास गया तो गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोपियों ने उसके कुल 7.82 लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed